देश

“I.N.D.I.A के लोग पाकिस्तान जाएं, श्रीलंका जाएं…”, भोजपुरी स्टार और सांसद रवि किशन बोले- 2047 में विश्व गुरु बनने जा रहा भारत

गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन अपने बयानों के लिए काफी चर्चा में रहते हैं. अलग अंदाज और भाषा शैली के चलते उनकी बातें तुरंत वायरल होती हैं. अब रवि किशन ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (I.N.D.I.A.) पर टिप्पणी की है. शुक्रवार को संसद सत्र शुरू होने से पहले मीडियाकर्मियों ने बीजेपी सांसद से ‘इंडिया’ के सदस्यों द्वारा मणिपुर के दौरे पर प्रतिक्रिया मांगी. रवि किशने ने कहा, “जाएं ई लोग (विपक्ष)… पाकिस्तान जाएं, श्रीलंका जाएं, चाइना जाएं. इनकों जहां-जहां जाना है जाएं”

बीजेपी सांसद रवि किशन ने इस दौरान विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विपक्ष जान-बूझकर अपनी फजीहत कराना चाहता है. जबकि, उसे मालूम है कि तय प्रक्रिया को पूरा करने में दस दिन का समय लगता है. उन्होंने कहा कि विपक्षी हार तय है.

ये भी पढ़ें- UP: तीन बेटियों संग पति का शव ले जा रही थी महिला, अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, मां समेत बेटियों की दर्दनाक मौत

रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी कहा और बताया कि उनके नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंन पीएम मोदी को संत बताया और कहा कि 2047 में भारत विश्व गुरु बन जाएगा. इसके पहले रवि किशन ने बताया था कि बीजेपी 2024 में साढ़े 350 सीटों के साथ सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा था कि जैसे हम एक्टर शूटिंग से पहले रिहर्सल करते हैं, वैसे ही इन दिनों विपक्ष सत्ता से बाहर रहने की प्रैक्टिस कर रहा है.

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

43 seconds ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

13 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

29 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

34 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

40 minutes ago