Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मध्य प्रदेश में नहीं थम रहा आदिवासियों पर अत्याचार, दबंगों ने दो भाइयों को बंधक बनाकर पूरी रात पीटा, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड का मामला अभी तक पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ है, इसी बीच इंदौर से एक और पिटाई का मामला सामने आया है.

इंदौर में दो भाइयों को बंधक बनाकर पीटा

मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड का मामला अभी तक पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ है, इसी बीच इंदौर से एक और पिटाई का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंदौर में दो आदिवासी भाइयों को बंधक बनाकर उनकी पिटाई की गई है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दो आदिवासी भाइयों को बंधक बनाकर पीटा

मिली जानकारी के मुताबिक, राऊ थाना इलाके में धार जिले के मांडल के रहने वाले दो भाई इंदौर में एक कंपनी में काम करते हैं. बीते शुक्रवार की शाम को काम खत्म करके दोनों बाइक से घर वापस जा रहे थे. तभी तेज बारिश होने लगी. जिससे उनकी मोटरसाइकिल गिर गई. जिसके बाद वहीं पर खड़े तीन युवकों ने इनके साथ मारपीट शुरू कर दी. दोनों भाइयों को सुमित चौधरी, जयपाल सिंह और प्रेमसिंह परमार पास में बने गार्ड रूम में लेकर गए और बंधक बनाकर पूरी रात पिटाई की.

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आदिवासी युवकों की पिटाई का मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दो युवकों की बंधक बनाकर पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया था. जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही पीड़ित युवकों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- MP: दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज हुई FIR, सोशल मीडिया पर शेयर की थी पूर्व सरसंघचालक गोलवलकर की विवादित तस्वीर

सीधी में आदिवासी व्यक्ति पर किया गया पेशाब

गौरतलब है कि इससे पहले सीधी में आदिवासी व्यक्ति पर तथाकथित बीजेपी नेता का पेशाब करते हुए वीडियो सामने आया था. जिसमें सीएम शिवराज के आदेश पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. इसके अलावा आरोपी प्रवेश शर्मा का अवैध तरीके से बना घर भी बुलडोजर से गिरा दिया गया था. सीएम ने पीड़ित दशमत रावत को आवास पर बुलाकर मुलाकात की थी और उसके पैर पखारे थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital