प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप.
टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका में बढ़े तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप (Trump) ने एक बार फिर से पीएम मोदी को अपना सच्चा दोस्त और महान पीएम बताया. ट्रंप के इस बयान पर पीएम मोदी ने सराहना की और ट्रंप के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
Trump के बयान पर पीएम ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप (Trump) के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा- “राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की हम तहे दिल से सराहना करते हैं और उनका पूर्ण समर्थन करते हैं. भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है.”
Deeply appreciate and fully reciprocate President Trump's sentiments and positive assessment of our ties.
India and the US have a very positive and forward-looking Comprehensive and Global Strategic Partnership.@realDonaldTrump @POTUS https://t.co/4hLo9wBpeF
— Narendra Modi (@narendramodi) September 6, 2025
Trump ने क्या दिया बयान?
बता दें कि व्हाइट हाउस में ट्रंप ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि “पीएम मोदी मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं, वो एक महान प्रधानमंत्री हैं. मैं हमेशा उनका दोस्त रहूंगा. मुझे बस इस समय वह जो कर रहे हैं, वह पसंद नहीं है, लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष रिश्ता है. इसमें कोई चिंता की बात नहीं है.”
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, “मुझे इस बात से निराशा हुई है कि भारत रूस से इतना तेल खरीदेगा और मैंने उन्हें बता दिया है कि मैंने भारत पर बहुत ऊंचा टैरिफ़ लगा दिया है – 50%. जैसा कि आप जानते हैं, मेरे (भारतीय प्रधानमंत्री) मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं. वे कुछ महीने पहले यहां आए थे, हम रोज़ गार्डन गए थे. हमने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.”
यह भी पढ़ें- निकल गई सारी हेकड़ी, बैकफुट पर आए ट्रंप! पीएम मोदी और भारत को लेकर अब दिया बहुत बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
पीएम की प्रतिक्रिया पर जयशंकर ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री की ओर से ट्रंप (Trump) के बयान पर किए गए एक्स पोस्ट पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, “पीएम मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं. जहां तक राष्ट्रपति ट्रंप का सवाल है, उनके (पीएम मोदी) राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमेशा से बहुत अच्छे व्यक्तिगत समीकरण रहे हैं, लेकिन मुद्दा यह है कि हम अमेरिका के साथ जुड़े हुए हैं, और इस समय मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कह सकता.”
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
