Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत के इस राज्‍य में गिरफ्तार किए गए दो दर्जन बांग्लादेशी, रेल के जरिए कर रहे अन्‍य राज्‍यों में घुसपैठ

भारतीय सुरक्षाकर्मियों की पकड़ में आए बांग्लादेशी नागरिकों ने बताया कि वे नौकरी और सुरक्षित भविष्‍य की तलाश में भारत में घुसे. वे त्रिपुरा से ट्रेन से गुवाहाटी जाने की कोशिश में थे, जहां से उनकी दूसरे भारतीय राज्यों में जाने की योजना थी.

Bangladesh
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bangladeshi Men In Tripura: पूर्वोत्तर भारत के राज्य त्रिपुरा में कम से कम 23 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि घुसपैठ की कोशिश करने वाले लोगों में एक दलाल भी शामिल है. बहरहाल, सभी कस्‍टडी में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है.

अधिकारियों ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रात को अगरतला रेलवे स्टेशन पर बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया. वे एक ट्रेन से गुवाहाटी जाने की कोशिश में थे, जहां से उनकी दूसरे भारतीय राज्यों में जाने की योजना थी. पहले भी बांग्लादेशी लोग ट्रेन के जरिए भारत के अन्य राज्यों तक पहुंचे हैं.

19 से 40 साल के बीच इन लोगों की उम्र

बांग्लादेश के राजशाही डिवीजन में चपईनवाबगंज जिले से आए नागरिकों की उम्र 19 से 40 साल के बीच है. उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया. इन बांग्लादेशी नागरिकों ने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि वे नौकरी और सुरक्षित भविष्‍य की तलाश में भारत आए हैं.

BANGLADESH

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजशाही डिवीजन बांग्लादेश के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है. यह देश के आठ डिवीजनों में से एक है. इसकी त्रिपुरा के साथ कोई सीमा नहीं है, लेकिन हाल के दिनों में इस क्षेत्र के कई नागरिक त्रिपुरा आए हैं.

त्रिपुरा से लगती है इस देश की 856KM लंबी सीमा

त्रिपुरा बांग्लादेश के चटगांव और सिलहट डिवीजनों के साथ 856 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है. बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि अर्धसैनिक बल बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध प्रवास पर कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं. सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोगी एजेंसियों के साथ मिलकर निगरानी बढ़ा दी गई है.

bangladesh

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के आदेश के बाद, बीएसएफ ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है. सभी क्षेत्रीय टुकड़ियां सीमावर्ती क्षेत्रों में दलालों के नेटवर्क को सक्रिय रूप से तोड़ रही हैं.

95% हिस्से पर बाड़ लगी, बाकी पर काम चल रहा

त्रिपुरा फ्रंटियर के महानिरीक्षक पटेल पीयूष पुरुषोत्तम दास ने कहा कि त्रिपुरा के साथ भारत-बांग्लादेश की 856 किलोमीटर लंबी सीमा के 95% हिस्से पर पहले ही बाड़ लगा दी गई है. शेष 27.5 किलोमीटर में बाड़ लगाने का काम चल रहा है.

जीआरपी, बीएसएफ और त्रिपुरा पुलिस ने पिछले ढाई महीने में अगरतला रेलवे स्टेशन और त्रिपुरा के विभिन्न स्थानों से 150 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों और 32 रोहिंग्याओं को भारत में घुसपैठ के बाद गिरफ्तार किया है.

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital