Bharat Express DD Free Dish

‘यूएई पर हमला कर भारत को उकसाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं’, ईरान को पीएम मोदी की चेतावनी

US Israel Iran conflict: यूएई के फुजैरा में ईरान के हमले से तीन भारतीय नागरिक घायल हुए. भारत ने इस हमले की निंदा की और पीएम मोदी ने ईरान को चेतावनी दी कि आम लोगों को निशाना बनाना अस्वीकार्य है.

US Israel Iran conflict: पश्चिम एशिया में कुछ दिनों की शांति के बाद अचानक ईरान ने यूएई के फुजैरा पर हमला कर हलचल मचा दी. इस हमले का असर भारत तक पहुंचा है क्योंकि इसमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं. भारत ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और पीएम मोदी ने ईरान को सख्त संदेश दिया है.

पीएम मोदी का सख्त बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यूएई पर हमला कर आम नागरिकों को निशाना बनाना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि भारत यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है और ईरान को चेतावनी दी कि ऐसी हिमाकत बर्दाश्त नहीं होगी.

विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया

भारत के विदेश मंत्रालय ने इस हमले को अस्वीकार्य बताया. मंत्रालय ने कहा कि नागरिकों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला तुरंत रोका जाना चाहिए. साथ ही यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और बिना रुकावट के नेविगेशन अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत सुनिश्चित होना चाहिए.

भारतीय दूतावास की भूमिका

यूएई में भारतीय दूतावास ने पुष्टि की कि तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं. दूतावास ने कहा कि वे स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं ताकि घायलों को सही मेडिकल देखभाल मिल सके.

यूएई का बयान

यूएई के विदेश मंत्रालय ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले की निंदा की. मंत्रालय ने कहा कि यह हमला बिना उकसावे के किया गया और इससे देश की सुरक्षा व स्थिरता को खतरा है. उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन बताया.

ये भी पढ़ें-बंगाल में BJP के आते ही खत्म हुआ मंदिरों का ‘वनवास’! आसनसोल में खुले दुर्गा टेंपल के कपाट तो क्या बोले लोग?

भारत का गुस्सा और वैश्विक चिंता

भारत इस हमले से नाराज है क्योंकि उसके नागरिक सीधे प्रभावित हुए हैं. वहीं, वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है कि अगर ऐसे हमले जारी रहे तो ऊर्जा आपूर्ति और क्षेत्रीय शांति पर गंभीर असर पड़ सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read