Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar Election Result: “भीड़ तेजस्वी की, जीत दूसरों की? बिहार नतीजों पर उद्धव ठाकरे ने उठाए सवाल

उद्धव ठाकरे ने बिहार चुनाव 2025 के नतीजों पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पर हमला बोला है. साथ ही मुंबई BMC चुनाव को लेकर भी बड़ी बात कही है.

Uddhav-Questions-Bihar-Result-NDA-Win

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर पूरे देश से कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. वहीं महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने बिहार में बीजेपी की प्रचंड जीत पर कहा कि ‘जो जीता वही सिकंदर है’. पर इस बयान पर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कड़े सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि असली बात कोई समझ नहीं पा रहा है कि सिकंदर जीत कैसे रहा है.

NDA के जीत पर सवाल

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बिहार चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा ‘जो जीता वही सिकंदर’, लेकिन असली बात कोई समझ नहीं पा रहा है कि सिकंदर जीत कैसे रहा है. उद्धव ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव हार रहे थे, तो उनकी सभाओं में इतनी बड़ी भीड़ कैसे आ रही थी? क्या वो एआई से आए थे?

उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाया कि जहां जनता इतनी बड़ी प्रतिक्रिया दे रही है, वे हार रहे हैं और जिनके कार्यक्रमों में कोई खास भीड़ नहीं है, वे जीत रहे हैं. उन्होंने साथ ही कहा कि ₹10,000 भी एक चुनावी फैक्टर है, लेकिन जनता रोज-रोज जो तकलीफ झेल रही है, वही असली सच्चाई है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम महाराष्ट्र के बारे में सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग कोई जवाब नहीं दे रहा है.

कांग्रेस अकेले लड़ेगी BMC चुनाव

आपको बता दें कि मुंबई में बीएमसी के चुनाव संभावित रूप से जनवरी 2026 में होने वाले हैं. इसको लेकर सत्तारूढ़ दलों के साथ-साथ विपक्षी दल भी जोरदार तैयारियों में लगे हैं. वहीं बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस ने मुंबई का बीएमसी चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा कर दी है. इस पर सवाल पूछे जाने पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि वे अपने पार्टी के लिए निर्णय ले सकते हैं और हम अपने लिए निर्णय लेंगे. उन्होंने कहा कि वे रीजनल पार्टियों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. किसी को उन्हें राष्ट्रगीत याद दिलाना चाहिए “पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा.”

ये भी पढे़ें:Bihar Election 2025: तेजस्वी का CM सपना टूटा, क्या 25 सीटों के सहारे बन पाएंगे नेता प्रतिपक्ष? जानिए क्या कहते हैं नियम

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को 202 सीटों की भारी बहुमत मिली है. बीजेपी बिहार में 89 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. वहीं जनता दल यूनाइटेड (JDU) को 85 सीटों पर जीत मिली है. जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 सीटें मिलीं. साथ ही हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को 5 सीटें और RLM उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital