Bharat Express DD Free Dish

उज्जैन में बड़ा हादसा: नाली निर्माण में लापरवाही से महिला के पेट में घुसा सरिया, 2 घंटे चली सर्जरी

Drain Construction Negligence: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण के दौरान लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ. एक महिला गड्ढे में गिर गई और खुले पड़े सरिये उनके शरीर में धंस गए.

Drain Construction Negligence: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण के दौरान बड़ी चूक सामने आई. एक महिला गड्ढे में गिर गई और खुले पड़े लोहे के सरिये उनके शरीर में धंस गए. दर्द से कराहती महिला को लोगों ने मशीन से सरिया काटकर बाहर निकाला.

कब हुआ हादसा?

मक्सी रोड की रहने वाली प्रेमलता हारिया करीब एक बजे काम पर जा रही थीं. देसाई नगर में निर्माणाधीन नाली के पास उनका संतुलन बिगड़ा और वे सीधे गड्ढे में जा गिरीं. वहां खुले पड़े सरिये उनके शरीर में आर-पार घुस गए.

लोगों ने महिला को बचाया

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. महिला को निकालना आसान नहीं था क्योंकि सरिया शरीर में फंसा हुआ था. स्थानीय लोग मशीन लाए और सरिया काटकर उन्हें बाहर निकाला. इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है.

अस्पताल में लंबी सर्जरी

महापौर मुकेश टटवाल मौके से गुजर रहे थे और उन्होंने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने बताया कि सरिया दिल और डायाफ्राम तक नुकसान पहुंचा सकता था. करीब दो घंटे तक सर्जरी चली और फिलहाल महिला की हालत पहले से बेहतर है.

महापौर ने क्या

महापौर ने कहा कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम नहीं थे और खुले सरिये हादसे की वजह बने. नगर निगम के सदस्य शिवेंद्र तिवारी ने बताया कि सिंहस्थ निर्माण कार्य के तहत नाली बनाई जा रही थी, लेकिन लापरवाही से सरिये खुले छोड़ दिए गए थे. जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें-मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: आज 19 राज्यों में आंधी-बारिश की तबाही, आपका राज्य लिस्ट में है?

परिवार की स्थिति

प्रेमलता पिछले दो साल से घरेलू काम करती हैं. उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है और परिवार में दो बेटे हैं. बड़ा बेटा 16 साल का है और छोटा उससे कम उम्र का है. हादसे ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read