Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Umesh Pal Murder Case: सीएम योगी ने कहा था, “मिट्टी में मिला दूंगा”, यूपी STF ने करके दिखाया, CM ने की पूरी टीम की तारीफ

विधानसभा में उमेश पाल हत्याकांड का मुद्दा नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने उठाया था. जिसका जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा था “इस माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा.”

Umesh Pal Murder Case

सीएम योगी और एनकाउंटर में माफिया अतीर का बेटा असद व गुलाम

Edited by Nitish Pandey

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में बीते 24 फरवरी को दिनदहाड़े माफिया अतीक अहमद के शूटरों ने बसपा के पूर्व विधायक राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े गोली कर हत्या कर दी थी. जिसके बाद विधानसभा में ये मुद्दा नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने उठाया था. जिसका जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा था “इस माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा.”

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस की ओर से इस एनकाउंटर को लेकर कहा गया कि “पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी के एनकाउंटर के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक की. CM योगी ने यूपी STF के साथ ही DGP, स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की. प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने मुठभेड़ की जानकारी मुख्यमंत्री को दी. इस पूरे मामले पर CM के सामने रिपोर्ट रखी गई है”

सीएम योगी के बयान के बाद यूपी पुलिस के आलाधिकारी माफिया अतीक अहमद गैंग के पीछे पड़ गए. ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू हुई. पुलिस की कई टीमें यूपी, दिल्ली और पड़ोसी राज्य बिहार के साथ ही नेपाल में भी खाक छान रही थी. तो उधर, उमेश पाल अपहरण केस में एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस टीम अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती से प्रयागराज कोर्ट लेकर पहुंची, जहां अदातल ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

 

सजा सुनाए जाने के बाद पुलिस टीम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में अतीक साबरमती जेल छोड़ आई थी. लेकिन अचानक से बीते 11 अप्रैल को फिर यूपी पुलिस की टीम वारंट लेकर साबरमती जेल पहुंची और उसे लेकर प्रयागराज पहुंची. अतीक को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने 7 दिनों की पुलिस रिमांड में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ को भेज दिया.

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: यूपी एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में किया ढेर, शूटर गुलाम भी मारा गया

गौरतलब है कि वर्ष 2005 में बहुजन समाज पार्टी विधायक के पूर्व राजू पाल की हत्या के मामले में प्रमुख गवाह रहे उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल की पत्नी जया पाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 25 फरवरी को अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, असद सहित दो बेटों, शूटर गुड्डू मुस्लिम और गुलाम तथा नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital