Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Umesh Pal Murder Case: 50 हजार से बढ़कर ढाई लाख हुआ अतीक के बेटे असद समेत 5 आरोपियों के सिर पर इनाम, 8 दिन बाद भी सभी फरार

Umesh Pal Murder Case: आरोपियों पर इनाम की राशि बढ़ाकर ढाई लाख रुपये करने का प्रस्ताव डीजीपी मुख्यालय भेजा गया था. जिसे डीजीपी द्वारा मंजूरी दे दी गई.

Umesh Pal Murder Case

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी

Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बाहुबली अतीक अहमद के बेटे और इस मामले में आरोपी असद और गुड्डू मुस्लिम समेत पांच आरोपियों पर अब इनाम की धनराशि को पांच गुना कर दिया गया है. पहले घोषित इन आरोपियों पर इनाम की राशि जहां पचास-पचास हज़ार रुपये थी वहीं अब इसे बढ़ाते हुए ढाई-ढाई लाख रुपये कर दिया गया है. पुलिस इन पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लागातार अपनी कोशिश कर रही है.

इनाम की राशि बढ़ाने के लिए डीजीपी के पास भेजा गया था प्रस्ताव

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल मर्डर केस के पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहले 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी. इसे बढ़ाकर ढाई लाख रुपये करने का प्रस्ताव डीजीपी मुख्यालय भेजा गया था. जिसे डीजीपी द्वारा मंजूरी दे दी गई. अब इनके उपर ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम है. इस बात की घोषणा यूपी के डीजीपी डीएस चौहान ने की है.

उमेश पाल मर्डर केस में ये हैं आरोपी

उमेश पाल मर्डर केस में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. इसके अलावा हत्याकंड में शामिल पांच आरोपियों में गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, अरमान,साबिर के नाम शामिल हैं. इस जघन्य हत्याकांड के बाद बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज से इन सभी आरोपियों की पहचान की गई थी. वहीं इस मामले में यूपी पुलिस ने एक आरोपी अरबाज को मुठभेड़ में मार गिराया है. हत्या की साजिश में शामिल आरोपी सदाकत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें: Karnataka Hijab Row: हिजाब पहनने वाले छात्रों को पीयूसी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री का ऐलान

ऐसे दिया था हत्याकांड को अंजाम

उमेश पाल और उनके गनर संदीप निषाद की हत्या उस समय कर दी गई जब उमेश गाड़ी से उतर रहे थे. जब उन पर गली चलाई गई तो सुरक्षा गार्ड संदीप निषाद ने उन्हें बचाने की कोशिश की जिस कारण हमलावरों ने उनको भी गोली मार दी. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज में हमलावर ने पहले तो गाड़ी से उतरने पर उनपर गोलियां चलाईं, लेकिन उसके बाद जब वे अपने घर की तरफ भागने लगे तो हमलावर उनका पीछा करते हुए गली में घुस गए और उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी. इसके अलावा उनपर बमबारी भी की गई. उमेश के बीच बचाव में घायल गनर संदीप निषाद भी उसी गली की ओर भागे लेकिन बदमाशों ने गली में भी बम मार दिया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital