खेल

DEL-W vs GUJ-W: दिल्ली के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका, गुजरात के सामने बड़ी चुनौती, जानें पॉसिबल प्लेइंग-11

DEL-W vs GUJ-W:  विमेंस प्रीमियर लीग में आज गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स और के बीच मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम में शाम 7:30 बजे मुकाबला खेला जएगा. एक तरफ दिल्ली है जिसे अब तक एक मैच में हार मिली है. जबकि गुजरात को अब तक एक ही जीत नसीब हुई है. इस मैच में दिल्ली के पास प्लेऑफ में जगह पक्की करने का मौका है. मगर गुजरात के लिए आगे की राह काफी मुश्किल है. दिल्ली की टीम टूर्नामेंट में दूसरे सबसे बड़ी टीम में शुमार है.

मेग लैनिंग की अगुआई वाली टीम एक बार फिर गुरुवार, 16 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ होगी. दिल्ली एक और दबदबा प्रदर्शन करने और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी. और ऐसा करने के लिए, उन्हें एक बार फिर गुजरात के खिलाफ एक मजबूत प्लेइंग-11 उतारनी होगी. शैफाली वर्मा ने टूर्नामेंट में अब तक दो शानदार पारियां खेली हैं. पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 45 गेंदों में 84 रन बनाए, जबकि उनका दूसरा मैच गुजरात के खिलाफ था जहां उन्होंने 28 गेंदों में 76 रन बनाए.

वेदर रिपोर्ट
मौसम साफ रहेगा. शाम को तापमान 30 से 31 डिग्री के आस पास रहेगा। बारिश आने की कोई संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें: Manish Kashyap: मुसीबत में फंसे बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप, चार बैंक खातों को किया गया फ्रीज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

पिच रिपोर्ट
ब्रबोर्न स्टेडियम की पिच हाई स्कोरिंग है. बल्लेबाजी के लिए पिच अनुकूल है. टॉस जीतने वाली टीम टारगेट चेज करना पसंद करेगी.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 

DC: मेग लेनिंग (C), शेफाली वर्मा, मारियन कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव और तारा नोरिस

GT: स्नेह राणा (C), सोफिया डंकली, हरलीन देओल, सब्बिनेनी मेघना, सुष्मा वर्मा (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, तनुजा कंवर, एनाबेल सदरलैंड, मानसी जोशी, एश्ले गार्डनर और किम गार्थ

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

6 minutes ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

7 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

22 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

23 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

29 minutes ago

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बना लूटपाट का केंद्र…! छोटे देशों की लीग्स से कर रहा अवैध ‘वसूली’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…

38 minutes ago