Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली लाल किला हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद, UN रिपोर्ट में फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान

UN की 37वीं रिपोर्ट में 10 नवंबर 2025 के दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का नाम सामने आया है. रिपोर्ट में मसूद अजहर की नई विंग ‘जमात-उल-मुमिनात’ का भी जिक्र, सीमा पार आतंकवाद पर बहस तेज..

Red Fort blast UN report Jaish-e-Mohammed: दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर 2025 को हुए भीषण धमाके में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ होने का बड़ा खुलासा हुआ है. यूएन की सुरक्षा परिषद की नवीनतम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. यह भी बता दें कि रिपोर्ट में जैश प्रमुख मसूद अजहर की नई विंग ‘जमात-उल-मुमिनात’ का भी जिक्र है. इस हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी. रिपोर्ट सीमा पार आतंकवाद पर सवाल उठाती है, जबकि जैश की सक्रियता पर सदस्य देशों में मतभेद हैं.

UN रिपोर्ट में क्या-क्या सामने आया?

रिपोर्ट के मुताबिक, 10 नवंबर को रेड फोर्ट के पास हुए हमले में 15 लोगों की मौत का दावा किया गया है. एक सदस्य देश ने जानकारी दी कि जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. हालांकि रिपोर्ट में सदस्य देशों के बीच मतभेद का भी जिक्र है. भारत का दावा है कि जैश अब भी एक्टिव है और क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है. जिसको लेकर पाकिस्तान ड्रामा देकर कहता आया है कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद ये संगठन सक्रिय नहीं हैं.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मसूद अजहर ने 8 अक्टूबर को महिलाओं की एक अलग विंग बनाने का ऐलान किया था. इसका नाम ‘जमात-उल-मुमिनात’ रखा गया. हालांकि यह विंग अभी UN की प्रतिबंधित सूची में शामिल नहीं है, लेकिन उस पर आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने के आरोप हैं.

पहलगाम हमले का भी जिक्र

UN रिपोर्ट में अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र है, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी. उस समय हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी. रिपोर्ट में 28 जुलाई 2025 को तीन संदिग्ध आतंकियों को मार गिराने का भी जिक्र है. साथ ही मई 2025 में भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई और उसके बाद चार दिनों तक चले सैन्य तनाव का भी उल्लेख है.

यह भी पढ़ें: भारत बनेगा विश्वगुरु! क्या है असदुद्दीन ओवैसी का ‘ऑपरेशन इंसाफ’? पीएम मोदी को दिया प्रपोजल

जैश की सक्रियता पर उठे सवाल

भारत लंबे समय से कहता आया है कि जैश-ए-मोहम्मद और उसके सरगना मसूद अजहर पाकिस्तान में सक्रिय हैं. UN रिपोर्ट में जैश की सक्रियता का जिक्र भारत की दलील को मजबूती देता है. पाकिस्तान ने अब तक जैश को निष्क्रिय बताया है और आरोपों को खारिज किया है. रिपोर्ट सीमा पार आतंकवाद और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read