देश

TMC हमेशा सत्ता में रहेगी…ममता बोलीं- चुनाव के समय कुछ लोग दिल्ली से आते हैं, फिर पूरे साल नहीं दिखते

Mamta Slams BJP Leaders: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ने सोमवार को कहा कि चुनाव तो आते-जाते रहते हैं. लेकिन बंगाल में टीएमसी हमेशा सत्ता में रहेगी. उन्होंने कहा कि उन्हे पार्टी की ताकत पर पूरा भरोसा है. भले हीकुछ वोटकम मिलेंगे लेकिन सत्ता में तो हम ही रहेंगे.

ममता ने कहा कि चुनाव के वक्त कुछ लोग बंगाल आते हैं फिर पूरे साल नजर नहीं आते. वे तब भी नहीं आते जब किसी की मृत्यु हो जाती है. बता दें कि वे एक कार्यक्रम को संबोधित करने लिए सोमवार को पूर्वी मेदिनीपुर पहुंची थीं. वहीं उन्होंने ये बातें कहीं. यहां उन्होंने ढोल बजाया और कलाकारों के साथ नृत्य किया.

 

ये भी पढ़ेंः कलपक्कम में प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर में ‘कोर लोडिंग’ के गवाह बने पीएम मोदी

उधर लोकसभा चुनाव से पहले टीएमसी में भगदड़ मच गई है. टीएमसी के वरिष्ठ नेता और विधायक ताॅपस राॅय ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा देे दिया. उन्होंने कहा कि जनवरी मे मेरे घर ईडी का छापा पड़ा था लेकिन पार्टी मेरा साथ नहीं दिया. तापस ने आगे कहा कि पार्टी में इज्जत नहीं है. इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया. मैंने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया है. अब मैं आजाद पक्षी हूं. इससे पहले टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने भी पाटी छोड़ दी. उन्होंने 1 मार्च को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ेंः “कार्यकर्ताओं का ऐसा स्नेह देखकर भावुक हो जाता हूं”, बीजेपी नेता असवंत पिजई की तस्वीर शेयर कर बोले पीएम मोदी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

21 seconds ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

34 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

51 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago