Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

केंद्रीय मंत्री ने अंडमान से की ‘सागर परिक्रमा’ के छठे चरण की शुरुआत, मछली उत्पादन में देश ने बनाया शानदार रिकॉर्ड

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने बीते सोमवार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पानीघाट के मछली लैंडिग केंद्र में सागर परिक्रमा के छठवें चरण की शुरुआत की.

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने बीते सोमवार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पानीघाट के मछली लैंडिग केंद्र में सागर परिक्रमा के छठवें चरण की शुरुआत की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 75 सालों में पहली बार भारत का कुल मछली उत्पादन 162.48 लाख टन प्रति वर्ष पहुंचा है.जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इसके साथ ही 2020-21 की तुलना में इस साल (2021-22) 10.34 फीसदी ज्यादा उत्पादन हुआ है. आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा मछली उत्पादन करने वाला देश है.

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने आगे कहा कि सागर परिक्रमा क्षेत्र के मछुआरों, व्यापारियों के लिए सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यात्रा करने के लिए केंद्र सरकार की एक पहल है. इसका मुख्य उद्देश्य मछुआरों की चिंताओं को दूर करना और मत्स्य पालन की योजनाओं को लागू करके उन्हें आर्थिक तौर पर लाभ पहुंचाना है.

यह भी पढ़ें- इसरो ने लॉन्च किया NVS-01 सैटेलाइट, सेना को मिलेगी दुश्मनों के ठिकाने की सटीक जानकारी

गरीब भी अब बैंक प्रणाली का हिस्सा हैं- रूपाला

केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान उन अधिकारियों से भी मुलाकात की, जिन्होंने देश में झींगा क्षेत्र के विकास की रफ्तार को तेज करने में अहगम भूमिका निभाई है. रूपाला ने पीएम मोदी की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम के नेतृ्त्व में जन धन योजना की शुरुआत हुई थी. जिससे गरीबों को बैंक से जोड़ा गया. और अब बैंक प्रणाली का वो भी हिस्सा हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital