Bharat Express DD Free Dish

UP Bypolls Elections Results: खतौली में RLD तो रामपुर में बीजेपी का कब्जा, मैनपुरी में डिंपल यादव ने दर्ज की शानदार जीत

UP Bypolls Elections 2022 Results: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है.

Dimple Yadav And Akhilesh Yadav

मैनपुरी में डिंपल यादव की जीत

Satwik Sharma Edited by Satwik Sharma

UP Bypolls Elections 2022 Results: यूपी में दो विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. इन तीनों सीटों पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला था. दोनों दलों ने तीनों सीटों पर हुए उपचुनाव में पूरा जोर लगाया था. बीजेपी की ओर से खुद सीएम योगी ने कमान अपने हाथ में ली थी, तो वहीं सपा की ओर से खुद पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रचार की कमान संभाल रहे थे. मैनपुरी में डिंपल यादव ने बड़ी जीत दर्ज की जबकि रामपुर में बीजेपी के आकाश सक्सेना ने जीत हासिल कर आजम खान के किले में सेंध लगाई. वहीं, खतौली में आरएलडी प्रत्याशी मदन भैया ने जीत हासिल की.

उपचुनावों में कांग्रेस और मायावती की पार्टी बसपा ने इन सीटों पर चुनाव न ड़ने का फैसला लिया था. लेकिन सबसे ज्यादा नजर अगर किसी सीट पर टिकी थी तो वो मैनपुरी रही, जहां अखिलेश यादव की दोहरी अग्निपरीक्षा थी.

ये भी पढ़ें : Rampur Bypolls: नतीजों से एक दिन पहले सपा ने की रामपुर में दोबारा वोटिंग कराने की मांग, लगाया धांधली का आरोप

वहीं, भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के बाद अब समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी में भी भगवा झंडा लहराना चाहती थी. शायद इसीलिए खुद सीएम योगी ने मैनपुरी में कई जनसभाओं को संबोधित किए. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी सैफई परिवार पर जमकर बरसे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read