देश

Telangana Election 2023: गोशामहल पहुंचे यूपी के CM योगी, गोलकुंडा में किया रोड शो, ऐसे उमड़ा जनसैलाब- VIDEO

CM Yogi Adityanath in Telangana: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. ऐसे में यहां भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी प्रचार करने आए. आज मुख्यमंत्री योगी ने गोशामहल के गोलकुंडा में रोड शो किया. उनके रोड शो में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेलंगाना में हुए रोड शो की तस्वीरें सामने आई हैं. न्यूज एजेंसी ANI ने रोड शो का वीडियो शेयर किया. बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ की जनसभा में महिलाओं—बच्चों के अलावा बुजुर्गों की भी खासी तादाद रही. अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार पर करारा हमला बोला.

“यहां तुष्टिकरण की राजनीति का सबसे गंदा खेल”

योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना में कहा— “तुष्टिकरण की राजनीति का सबसे गंदा खेल आज तेलंगाना में देखा जा सकता है. ये सरकार सभी जातियों को उनके हकों से वंचित करती है..और मुस्लिमों को अलग से आरक्षण देती है. यह आरक्षण संविधान विरोधी है. इसे किसी भी तरीके से लागू नहीं होने देना चाहिए.” योगी बोले कि बीआरएस और कांग्रेस मिलकर देश को एक नए विभाजन की ओर लेकर जाना चाहती हैं.

BRS का मतलब भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी समिति: योगी

तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी बीआरएस पर हमला बोलते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “BRS का मतलब है- भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी समिति…जो हाल आज तेलंगाना का है, ऐसा ही हाल वर्ष 2017 के पहले उत्तर प्रदेश का भी हुआ करता था, तेलंगाना की सरकार निजाम से मुक्ति के दिवस को नहीं मनाने देती है.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 minute ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

14 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

29 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

30 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago