यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ
अवनीश कुमार. उत्तर प्रदेश में भाजपा की अगुवाई वाले राजग गठबंधन की पार्टी सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के ‘मैं मंत्री बनूंगा’ वाले बयान पर यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है। केशव प्रसाद मौर्य ने आज कहा कि मंत्री परिषद में कौन रहेगा और कौन नहीं, यह मुख्यमंत्री के हाथों में होता है। यूपी में मंत्रीमंडल विस्तार की सूचना मुख्यमंत्री ही देंगे। उन्होंने कहा- ‘ओम प्रकाश राजभर को ऐसा नहीं बोलना चाहिए। इस मामले में तो मैं भी नहीं बोल सकता हूँ।’
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगे बोले, ”मंत्रिपरिषद का मुखिया ही तय करता है कि उसके मंत्रिमंडल में कौन होगा।” उप मुख्यमंत्री ने पसमांदा मुसलमानों को टिकट देने और सम्मान देने पर कहा कि विपक्षी दल अगर पसमांदा मुस्लिम की 10 प्रतिशत भी गरीबी दूर किये होते तो उनको सम्मान मिलता। अब मुसलमान भी समझ चुका है कि उनका विकास कौन कर सकता है।
केशव प्रसाद ने कहा- अब विपक्ष में खलबली मची हुई है कि प्रधानमंत्री पसमांदा मुसलमानों का विकास कर रहे हैं। उनको नेतृत्व भी दे रहे हैं। विपक्ष तैयार रहे कि जिस थोक भाव में हर वर्ग वोट कर रहा है उसी थोक भाव में मुसलमान भी वोट करेगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि भाजपा कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है। भाजपा में हर कार्यकर्ता को अपने नेतृत्व पर भरोसा है।
एक एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि घोसी की जनता ने सन्देश दिया है की हमें अभी और तैयारी करनी है। अब सभी बूथ को मजबूत करने और जीतने का काम करेंगे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बारे में बात करते हुए कहा, ”हम अभी से प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। प्रत्याशियों का चयन की बात करूं तो किसको चुनाव लड़ाना है और किसको नहीं लड़ाना है यह भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति तय करती है। हम नहीं। प्रदेश से सिर्फ नामों का पैनल भेजा जाता है।”
यह भी पढ़िए: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण से वैश्विक सम्मान तक की सफल यात्रा
उत्तर प्रदेश सरकार पर उप मुख्यमंत्री बोले कि अभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बेहतर सरकार चल रही है। हमारी सरकार ने जनहित में बहुत से फैसले लिए हैं। किसी भी बड़े फैसले में हमारी पार्टी अपने केंद्रीय नेतृत्व से राय लेती है। यहाँ किसको क्या करना है, वो केंद्रीय नेतृत्व तय करता है।
— भारत एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर कांग्रेस द्वारा 19 सितंबर को आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का एक…
SAMBHAL AT UP TRADE SHOW: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के…
Jamui Girl Harassment Viral Video: बिहार के जमुई में एक हवसी भीड़ के भेंट चढ़ी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर एक्स…
PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से देश के नागरिकों का…
Garba entry controversy in Bhopal: भोपाल में गरबा आयोजनों में मुस्लिम युवकों के प्रवेश को…