Bharat Express DD Free Dish

ड्रामा करते हैं धीरेंद्र शास्त्री! पदयात्रा पर यूपी के मंत्री ओपी राजभर का अटैक, पूछा- क्या दिक्कत है?

Sanatan Ekta Yatra: एक ओर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अब प्रचार थम गया है. दूसरी ओर धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा नया कीवर्ड बन गए है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर ने इस यात्रा पर निशाना साधा है.

OP Rajbhar Dhirendra Shastri Sanatan Ekta Yatra

धीरेंद्र शास्त्री नेतागिरी में आएंगे?

Sanatan Ekta Yatra: दिल्ली से निकलकर बागेश्वर धाम के पीठाधीर धीरेंद्र शास्त्री सनातन एकता पदयात्रा मथुरा वृंदावन के लिए निकल पड़ी है. इस यात्रा में देशभर के तमाम साधू संत शामिल हो रहे हैं. हालांकि, कुछ लोग इस यात्रा पर निशाना भी साथ रहे हैं तो कुछ लोग इसपर तंज कस रहे हैं. एक ऐसा ही बयान उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर का आया है. जिसमें वह साधू-संतों पर ड्रामा करने और सियासी कद के लिए आयोजन करने का आरोप लगाया है.

बता दें सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर इन दिनों बिहार चुनाव में लगे हुए थे. प्रचार थमने के बाद वह उत्तर प्रदेश लौटे हैं. इसी दौरान वह कुशीनगर में रुके और यहां मीडिया से बात करते हुए बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा.

क्या बोले ओम प्रकाश राजभर?

उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कुशीनगर में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू जागृति पदयात्रा पर करारा प्रहार किया है. बिहार चुनाव के दौरे से लौटते हुए एनएच-28 पर भगवान बुद्ध निर्वाण स्थली के मुख्य द्वार पर रुकते हुए ओपी राजभर ने कहा-

‘जिस देश में राष्ट्रपति हिंदू, प्रधानमंत्री हिंदू, मुख्यमंत्री हिंदू… वहां किस बात की दिक्कत है? ये साधु–महात्मा लोग सिर्फ नेतागिरी में आने के लिए ड्रामा करते हैं’

‘धीरेंद्र शास्त्री लोग ड्रामा करते हैं’

ओपी राजभर ने धीरेंद्र शास्त्री पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था ‘पॉलिटिकल पॉवर इज द की ऑफ सक्सेस’. उसी तरह ये साधु-महात्मा सिर्फ फेमस होना चाहते हैं. चर्चा में आने के बाद कोई न कोई पॉलिटिकल पार्टी ज्वाइन कर लेंगे. फिर चिन्मयानंद, साक्षी महाराज की तरह सांसद बन जाएंगे. महात्मा लोग सिर्फ नेतागिरी में आने के लिए इतना ड्रामा करते हैं.

ये भी पढ़ें: आतंकी साजिश या इत्तेफाक? फरीदाबाद में मिले विस्फोटक फिर लाल किला के पास धमाका

बिहार चुनाव पर भी तीखी टिप्पणी

बिहार से राजनीतिक दौरा पूरा कर लौट रहे राजभर ने वहाँ के चुनावी माहौल पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि बिहार में जो हो रहा है, वो सब ड्रामा है. असली मुद्दे कहीं और हैं, लेकिन दिखावा यही चल रहा है. ओपी राजभर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा को लेकर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है. राजभर ने साफ कहा कि साधु-संतों को राजनीति से दूर रहना चाहिए, वरना उनका आध्यात्मिक प्रभाव खत्म हो जाता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read