Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

प्रयागराज में दिल दहलाने वाली घटना, बुआ ने 2 मासूम भतीजों को लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर मार डाला

Prayagraj Murder News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है. यमुना नगर के मेजा थाना क्षेत्र में एक बुआ ने अपने दो भतीजों को पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

Prayagraj Murder News

सांकेतिक तस्वीर.

Prayagraj Murder News: प्रयागराज जिले के यमुना नगर में मेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरगड़ में एक बुआ ने अपने दो मासूम भतीजों की लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात की है. उन्होंने बताया कि मेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरगड़ गांव में बुआ पूजा ने अपने भतीजों- तीन वर्षीय (अभी) और छह वर्षीय (लकी) की लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर हत्या कर दी.

आरोपी महिला के परिजनों के मुताबिक, वह (पूजा) मानसिक रूप से विक्षिप्त है. दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम देने के बाद वह घर से भाग गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है.

बदायूं में भी दो बच्चों की हत्या

बता दें कि यूपी के बदायूं के बाबा कॉलोनी में मंगलवार को बच्चों की हत्या कर दी गई. दिल दहलाने वाले इस घटना के बाद एक पुलिस एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया. इस हत्याकांड के बाद से भी पूरे इलाके में तनाव का महौल है.

हालांकि, इस संबंध में बरेली के पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार (19 मार्च) की शाम एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई. पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा. इस दौरान हमने (पुलिस) आरोपी का पीछा किया. आरोपी ने पुलिस पर गोलीबारी की. जिसके जवाबी कार्रवाई में आरोपी को पुलिस ने मार गिराया.

मीडिया से बात करते हुए एसएसपी बदायूं ने कहा कि मृतक के परिवारवालों ने आरोपी के भाई का भी नाम लिया है. आरोपी साजिद मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अपने पड़ोसी के घर में घुसा और छत पर गया, जहां बच्चे खेल रहे थे. यहां उनसे 13 और 6 साल के दो भाइयों (आयुष और हनी) का गला काट दिया, जबकि तीसरे भाई पीयूष को घायल कर दिया. फिर वह नीचे आया, जहां भीड़ ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला.

यह भी पढ़ें: हरियाणा के रेवाड़ी कारखाना में विस्फोट, 4 कर्मचारियों की हुई मौत; 10 से अधिक लोगों की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें: मेदांता के संस्थापक नरेश त्रेहान हुए डीप फेक के शिकार, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital