Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: 2024 के बाद देश के हालात और भी होंगे खराब…विपक्ष को खत्म कर देगी बीजेपी- राकेश टिकैत ने साधा निशाना

UP Politics: राकेश टिकैत ने कहा कि देश के सभी बड़े-बड़े उद्योगपति देश छोड़कर विदेश जा रहे हैं. बड़े-बड़े न्यूज पेपर बंद हो जाएंगे. इंडस्ट्री सारी बिक जाएंगी.

राकेश टिकैत

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहां सत्ता में आने के 6 वर्ष पूरे होने पर जश्न मना रही है और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अपनी उपलब्धियां जनता तक पहुंचा रही है. वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि 2024 के बाद देश के हालात और भी खराब होंगे.

उन्होंने भाजपा सरकार की 6 वर्ष की उपलब्धियों पर बोलते हुए कहा कि अगर प्रभारी मंत्री जनपद में आकर झूठ बोल जाएं तो बताओ क्या करें? उनका झूठ बोलने का कोई तो मापदंड होता होगा? मुजफ्फरनगर में प्रेस कांफ्रेंस कर टिकैत ने राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता जाने पर भी सवाल उठाए हैं, साथ ही विपक्ष को चेताया भी है.

क्या हुआ मोरना शुगर मिल का

राकेश टिकैत ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि बुढ़ाना की शुगर फैक्ट्री को लेकर झूठ बोल गए. अब तक भुगतान क्यों नहीं हुआ? मोरना शुगर मिल का क्या हुआ? कब से कब तक का भुगतान हुआ है? यह तो ठीक हो रहा है कि अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री ने तो एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की.

नहीं खोली कई काऊ सेंचुरी

इसी के साथ राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार से सवाल किया कि यह बता दें कि कहां-कहां काऊ सेंक्चुरी खोली गई है. सरकार की तरफ से बजट तो दिया गया है लेकिन कहीं भी काऊ सेंक्चुरी नहीं खोली गई है. सब आवारा पशु किसानों के खेतों में घूम रहे हैं.

पढ़ें इसे भी- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वयं प्रकाश गोस्वामी की श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, विभिन्न दलों के नेताओं ने किया याद

जनता को कर रही है गुमराह

टिकैत ने कहा कि एक साल की उपलब्धि बताकर योगी सरकार जनता को गुमराह कर रही है. सरकार के पास कागजी तौर पर बहुत योजना है, लेकिन धरातल पर कोई भी योजना नजर नहीं आ रही. सरकार कह रही है कि हमने सोलर पंप दिए हैं. हम यह कह रहे हैं कि सोलर पंप नहीं आप किसानों को सब्सिडी दें. हमें देश की एनर्जी बचानी है.

किसानों के फ्री बिजली दे सरकार

राकेश टिकैत ने कहा कि इन्होंने किसानों से वादा किया ता कि जब हमारी सरकार आ जाएगी तो हम किसानों को फ्री बिजली देंगे. किसानों को फ्री पानी देंगे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ. किसानों को 5 वर्ष के लिए बिल्कुल फ्री बिजली दे सरकार.

अब विपक्ष के पास केवल दो ही हैं रास्ते

राहुल गांधी की सांसद सदस्यता खत्म होने पर राकेश टिकैत ने कहा कि ये राहुल गांधी की नहीं बल्कि विपक्ष की सदस्यता खत्म हुई है. विपक्ष के पास केवल दो ही रास्ते हैं या तो वह इकट्ठे होकर विरोध करें नहीं तो धीरे-धीरे सारे विपक्ष को बीजेपी खत्म कर देगी. आने वाले समय में चुनाव नाम मात्र के होंगे. लोकतंत्र की हत्या होगी और देश में कोई कानून व्यवस्था नहीं रही. आज सभी सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है. यह सब विपक्ष को सोचना चाहिए अगर उन्हें पार्टी और विपक्ष में रहना है तो वह एकजुट होकर इस पर बातचीत करें, आंदोलन करें, आज राहुल गांधी के साथ जो हुआ है वो धीरे-धीरे सभी लपेटे में आ जाएंगे.

बड़े उद्योगपति देश छोड़कर जा रहे हैं विदेश

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 2024 के बाद देश के हालात और भी ज्यादा खराब हो जाएंगे. देश के सभी बड़े-बड़े उद्योगपति देश छोड़कर विदेश जा रहे हैं. खासकर व्यापारी और मुस्लिम लोग देश छोड़कर जा रहे हैं. 2024 के बाद एक ही न्यूज़ चैनल रह जाएगा, जो सरकार की खबर चलाएगा. बड़े-बड़े न्यूज़ पेपर बंद हो जाएंगे. इंडस्ट्री सारी बिक जाएंगी. केवल 12 घरानों पर ही इंडस्ट्रीज रह जाएगी. पॉलीटिकल लोग खत्म होंगे और पॉलिटिकल घराने भी खत्म हो जाएंगे. देश का इतिहास खत्म हो जाएगा और नया इतिहास लिखा जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital