Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: सीतापुर में हो सकती थी कानपुर देहात जैसी वारदात! कब्जा हटाने के दौरान झोपड़ी में लगी आग, महिला गिरफ्तार

Sitapur News: कानपुर देहात के बाद सीतापुर में अवैध कब्जा हटाने के दौरान झोपड़ी में आग लग गई है. महिला ने कहा कि वह चूल्हे में खाना बना रही थी.

झोपड़ी मे लगी आग

Sitapur: कानपुर देहात के मडौली गांव की झोपड़ी में जलकर राख हुई मां-बेटी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था, कि कब्जा हटाने के दौरान एक और झोपड़ी में आग लगने की खबर सामने आ गई. जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में कब्जा हटाने गई पुलिस-प्रशासन की टीम के सामने ही झोपड़ी में आग लग गई. इस मामले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि झोपड़ी में आग लगी है और जेसीबी छप्पर हटा रही है.

सीतापुर सिधौली तहसील क्षेत्र के कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरौरा कला मजरा खानपुर में पुलिस और प्रशासन जेसीबी के साथ ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने बुधवार को पहुंचा था, तभी झोपड़ी में आग लग गई. इस मामले में पुलिस ने झोपड़ी में रह रही महिला को शांतिभंग मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं आलाअधिकारी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस की सक्रियता की वजह से ही बड़ा हादसा टाला जा सका है. जब जेसीबी ने अस्थाई कब्जा हटाना शुरू किया, उसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई. किंतु मौके पर मौजूद कमलापुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जेसीबी से जलते हुए छप्पर को दूर हटवाया और आग पर काबू पाया.

ये भी पढ़ें-  Kanpur Dehat Case: कानपुर अग्निकांड पर सीएम योगी ने जताया दु:ख, बोले- होगा दूध का दूध और पानी का पानी

बता दें कि यूपी के कानपुर देहात में 13 फरवरी को कब्जा हटाने के लिए जेसीबी के साथ पुलिस-प्रशासन पहुंचा था. इसके बाद झोपड़ी के अंदर महिला और उसकी बेटी ने आग लगा ली थी, जिससे मौके पर ही दोनों जिंदा जल कर राख हो गई थीं. इस पूरे मामले में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और लेखपाल और जेसीबी चालक को गिरफ्तार भी कर लिया गया था. अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमें बनाकर दबिश दे रही है.

महिला ने कहा चूल्हे पर पक रहा था खाना

इस सम्बंध में झोपड़ी में रहने वाली महिला लज्जावती ने मीडिया के सामने बयान दिया है कि हमारी झोपड़ी हटाने लोग आए थे. मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है कि हम आत्महत्या करने जा रहे हैं, लेकिन मेरे छोटे बच्चे हैं, मैं क्यों ऐसा करुंगी. इसके बाद आग लगने का कारण बताते हुए लज्जावती ने बताया कि चूल्हे पर खाना बन रहा था, इतने में आग लग गई. महिला ने यह भी बताया कि कब्जा हटाने से पहले उसे नोटिस भी दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital