Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: अमेठी के आरिफ एक बार फिर चर्चा में, सारस के बाद अब कर ली बाज से दोस्ती, पेश की नई मिसाल

किसी ने आरिफ को सूचना दी थी कि बाज किसी वाहन से टकरा कर घायल अवस्था में पड़ा है. इस पर आरिफ बाज का इलाज कराया और स्वस्थ्य होने पर उसे आजाद कर दिया, लेकिन वह उनके पास से नहीं गया.

बाज के साथ आरिफ (फोटो सोशल मीडिया)

UP News: सारस की दोस्ती और फिर अलगाव को लेकर सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चर्चा बटोरने वाले आरिफ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. यूपी के अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के मण्डका गाँव के रहने वाले आरिफ इस बार बाज से दोस्ती करने को लेकर चर्चा में हैं. बता दें कि पिछले दिनों आरिफ और सारस की दोस्ती उस वक्त चर्चा में आई थी, जब वन विभाग ने आरिफ से सारस को लेकर उसे कानपुर चिड़ियाघर में भेज दिया था और फिर जब आरिफ सारस से मिलने के लिए चिड़ियाघर गए थे तो बाड़े में कैद सारस ने उड़-उड़ कर आरिफ से मिलने की इच्छा जताई थी और खुशी से नाचने लगा था, लेकिन पशु प्रेमी आरिफ को सारस के बिना अच्छा नहीं लग रहा था, इसीलिए इस बार उन्होंने बाज से दोस्ती कर ली है और दोस्ती की नई मिसाल एक बार फिर से प्रस्तुत की है.

आरिफ ने बाज से किस तरह दोस्ती हुई दोस्ती को लेकर मीडिया को जानकारी दी कि, हाल ही में किसी ने उनको सूचना दी थी कि बाज पक्षी किसी वाहन से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया है और सड़क पर पड़ा तड़प रहा है. इसके बाद वह तत्काल वहां पहुंचे. इसके बाद वह घायल बाज को रायबरेली के नसीराबाद से लेकर आये और उसका इलाज करवाया. आरिफ ने आगे बताया कि, इलाज के बाद बाज के पूरी तरह से स्वस्थ्य होने के बाद उसे आजाद करते हुए छोड़ दिया था ताकि वह उड़ जाए, लेकिन वह दोबारा उनके पास लौटकर आ गया और फिर तभी से वह उनके पास है और वह उसकी देखभाल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi Membership: लोकसभा सचिवालय ने बहाल की राहुल गांधी की सदस्यता, सदन की कार्यवाही में हो सकेंगे शामिल

वह कहते हैं कि सारस से दूर होकर उनको बहुत दुख होता है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से वह सारस से जुड़ गए थे, वह कभी भूल नहीं सकते. उन्होंने बताया कि वह अक्सर कानपुर चिड़ियाघर सारस से मिलने के लिए जाते रहते हैं तो वहीं बाज को लेकर कहा कि, सारस के जाने के बाद उनके जीवन में जो खालीपन आया था, उसे बाज ने भरने की कोशिश की है लेकिन सारस को वह नहीं भूल सकते. बता दें कि सारस भी आरिफ को घायल अवस्था में खेत में पड़ा मिला था, जिसके बाद आरिफ ने उसका इलाज कराया और उसे आजाद कर दिया लेकिन वह आरिफ के पास से नहीं गया और इसी के बाद सोशल मीडिया पर आरिफ और सारस की तस्वीरें वायरल होने के बाद उसे वन विभाग ने कानपुर चिड़ियाघर में भिजवा दिया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital