देश

फिल्मी स्टाइल में बाइक से युवक को स्टंट करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद कटा सात हजार का चालान

UP News: यूपी की सड़कों पर स्टंट करना एक बाइक सवार को भारी पड़ गया है. उसकी इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही पुलिस ने उसका सात हजार का चालान काट दिया है. इसके साथ ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है. इस सम्बंध में डीएसपी सिटी गवेंद्र पाल गौतम बांदा ने जांच के आदेश भी दिए हैं.

यूपी के बांदा में एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक हाथ छोड़कर बाइक चलाता दिखाई दे रहा है. वीडियो वायरल होते ही डीएसपी सिटी ने जांच के आदेश दिए थे. इसके बाद पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर 7000 रुपये का चालान काट दिया है. इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक हमीरपुर जिले का रहने वाला है. उसकी तलाश की जा रही है. इसके लिए पुलिस टीमों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

बता दें कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें युवक सड़क पर लापरवाही से बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहा है. वह दोनों हाथों को हैंडल से छोड़कर बाइक लहरा कर चला रहा है, जिससे उसके पीछे चलने वाले सहमे से नजर आ रहे हैं. अगर पीछे से आ रहे वाहन जरा भी सावधानी न बरतते तो सड़क पर बड़ी दुर्घटना का कारण ये बाइक सवार हो सकता था. इसी के चलते पीछे से चल रहे एक राहगीर ने उसकी इस हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर पुलिस को टैग कर दिया था. इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई थी.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: “यूपी सरकार का दावा हवाहवाई, प्रदेश में हावी हैं गुंडे, सुरक्षाकर्मी ही सुरक्षित नहीं”, पूर्व सांसद उदित राज ने CM योगी को घेरा

इसकी जानकारी बांदा पुलिस को होने के बाद वीडियो के माध्यम से ही उसके बाइक के नंबर की पहचान बांदा ट्रैफिक पुलिस ने की और 7000 रुपये का चालान काट दिया. यह वीडियो 14 मार्च को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. फिलहाल अभी ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि वीडियो किस दिन बनाया गया था और युवक का नाम-पता क्या है. पुलिस इस मामले में छानबीन करने में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

7 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

21 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

31 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

45 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

2 hours ago