खेल

UP-W vs RCB-W: बेंगलुरु हारा तो बाहर, यूपी की नजर जीत पर, देखें पॉसिबल प्लेइंग-11

UP-W vs RCB-W Dream11 Team Prediction: महिला प्रीमियर लीग में आज यूपी वारियर्ज और आरसीबी के बीच मैच होगा. यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. यूपी के मुकाबले ये मैच बेंगलुरु के लिए बेहद अहम है, या यूं कहब लीजिए करो या मरो वाला मुकाबला होगा. स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम टूर्नामेंट में अब तक पहली जीत की तलाश में है. इस टीम ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं और उन्हें सबमें हार मिली है.यूपी ने अब तक 4 मैच खेले है. इसमें उसे 2 में जीत और 2 में हार मिली है. खास बात यह है कि दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का ये दूसरा मुकाबला होगा. इससे पहले यूपी ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में आरसीबी को 10 विकेट से हराया था. ऐसे में न केवल आरसीबी इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में अपना खाता खोलना चाहेगी बल्कि यूपी से अपना पुराना हिसाब चुकता भी करना चाहेगी.

बेंगलुरु को पहली जीत का इंतजार

विमेंस प्रीमियर लीग रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए अब तक काफी खराब रहा है. सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा. अगर स्मृति मंधाना की टीम ये मुकाबला भी हार जाती है तो उनका सफल टूर्नामेंट में खत्म हो सकता है.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS ODI: टेस्‍ट के बाद वनडे की बारी, भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच रोमांचक होगी जंग, देखें पूरा शेड्यूल

पिच रिपोर्ट
डी वाई पाटिल स्टेडियम की पिच हाई स्कोरिंग है. बल्लेबाजी के लिए पिच वरदान है. टॉस जितने वाली टीम चेज करना पसंद करेगी.

अब जानें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 

UPW: एलिसा हीली (C), श्वेता सेहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, देविका वैद्य, शबनिम इस्माइल, सोफी एक्लेस्टन, अंजलि सर्वनी और राजेश्वरी गायकवाड़

RCB: स्मृति मंधाना (C), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, सोभना आशा, रिचा घोष (WK), हीथर नाइट, श्रेयांका पाटिल, प्रीति बोस, मीगन शट, दिशा कसत और रेणुका सिंह

WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी का फ्लॉप शो

स्मृति मंधाना की अगुआई में इस टीम को अब तक खेले अपने हर मैच में हार का सामना करना पड़ा है. कई लोग स्मृति मंधाना के चल रहे संघर्षों के कारण उनकी रणनीति की आलोचना कर रहे हैं. RCB ने अब तक 5 मैच खेले हैं और ये पांचों ही मैच वो हारे हैं. फैंस को टीम की हार का तो दुख है ही, लेकिन उनके लिए उससे भी बड़ा दुख है स्मृति का फ्लॉप शो जो टीम की हार का सबसे बड़ा कारण है. इन पांचों ही मैचों में न सिर्फ कप्तानी बल्कि स्मृति मांधना बल्ले से भी नाकाम दिखी. 5 मैचों में उनक बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया. सारे मैचों में बनाए रनों को मिला भी दें तो भी उनके कुल जमां 100 रन नहीं होते.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

3 hours ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

4 hours ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

4 hours ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

5 hours ago