होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सांकेतिक तस्वीर
Ration Card Helpline: हाल ही में चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है. इस आबादी का एक बड़ा हिस्सा गरीब है. ऐसे में सरकार की तरफ से करोड़ों गरीबों को सब्सिडी वाला राशन मुहैया कराया जाता है. खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार लोगों को कम कीमत पर अनाज देती है. हालांकि अन्य सरकारी योजनाओं की तरह इसमें भी खामियां हैं और कई बार या तो राशन नहीं मिल पाता या फिर कम वजन और गुणवत्ता से जुड़ी समस्याएं सामने आ जाती हैं.
कोरोना महामारी के दौरान करोड़ों लोगों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया था. लॉकडाउन के चलते कई लोगों का रोजगार छिन गया. फैक्ट्रियां बंद होने से लाखों लोग बेरोजगार हो गए. ऐसे में सरकार ने सब्सिडी पर या मुफ्त में राशन मुहैया कराने की योजना का विस्तार किया. अब भी देश भर के करोड़ों परिवारों को सरकार से मदद मिल रही है.
सबसे पहले आपको बता दें कि यह मदद राशन की दुकानों के जरिए गरीब लोगों को दी जाती है. गलतियां तो राशन की दुकान चलाने वाले डीलर ही करते हैं. लोगों की शिकायत है कि राशन नहीं मिला या मिला तो उसका वजन सही नहीं है. कई बार लोग घटिया किस्म का अनाज मिलने की शिकायत करते हैं. अगर आपने भी ऐसी दिक्कतों का सामना किया है तो सरकार ने आपके लिए शिकायत करना आसान कर दिया है. सरकार द्वारा हर राज्य के लिए राशन हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. आप इन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं और फिर आपकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें- ‘द केरला स्टोरी’ की एक्ट्रेस अदा शर्मा और डायरेक्टर का हुआ एक्सीडेंट, अभिनेत्री ने दिया हेल्थ अपडेट
आप अपने राज्य के अनुसार हेल्पलाइन नंबर ऑनलाइन खोज सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/ पर हेल्पलाइन नंबरों की सूची दी गई है. यहां से आप अपने राज्य के हेल्पलाइन नंबर का पता लगा सकते हैं और इन नंबरों पर कॉल कर समस्या की शिकायत कर सकते हैं. शिकायत दर्ज करने के बाद संबंधित डीलर की जांच की जाएगी. अगर उसकी गलती पाई जाती है तो न सिर्फ उसकी डीलरशिप चली जाएगी, बल्कि उसे जुर्माने से लेकर जेल तक की सजा भुगतनी पड़ सकती है.
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…