Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Banda : बांदा में मुख्तार अंसारी के करीबी के घर पर चला बुलडोजर, 7 लाख रुपये बरामद

UP News: बांदा के दो ठेकदारों की बाहुबली मुख्तार अंसारी के परिवार से संलिप्ता सामने आने के बाद घरों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है.

मुख्तार अंसारी (फोटो सोशल मीडिया)

UP News: बाहुबली मुख्तार अंसारी के दो करीबी ठेकेदारों के घरों पर बुलडोजर चला है. हाल ही में चित्रकूट की जेल में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी से बहू निकहत की गुपचुप मुलाकात के मामले में जांच की जद में आए बांदा के दो ठेकेदारों को एसटीएफ ने उठाया था. उनके पूछताछ की गई थी. इसी के बाद मुख्तार अंसारी परिवार से संलिप्तता पाए जाने पर मंगलवार को इनके घरों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है.

सबसे पहले खाई पार निवासी ठेकेदार इफ्तिखार खान के घर पर सुबह करीब 10.45 बजे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई. इसके बाद ठेकेदार रफीकुशमद के घर पर बुलडोजर चलाया गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि सुबह ही शहर कोतवाली अंतर्गत खांईपार मोहल्ले में रहने वाले सिंचाई विभाग के ठेकेदार इफ्तिखार के घर पर पुलिस प्रशासन दल बल के साथ पहुंचा था. सभी घर के लोगों को बाहर निकाल कर, मेन गेट और उसके बगल से लगी दुकान तथा मकान का छज्जा ढहा दिया गया. परिजनों ने बताया कि उन्होंने मकान का नक्शा बनवा रखा है, लेकिन प्रशासन का कहना था कि मकान के आगे निकला छज्जा अवैध है इसलिए इसे ध्वस्त किया गया है.

पढ़ें इसे भी- Chitrakoot Jail Case: चित्रकूट जेल कांड में जेलर गिरफ्तार, बरामद हुए घूस के लाखों रुपए, लाइट बंद करके विधायक अब्बास अंसारी को मिलाया जाता था पत्नी से, घंटों बीताते थे क्वालिटी टाइम

इसी से लगी एक दीवार भी गिराई गई है. ठेकेदार इफ्तिखार खान को भी एसटीएफ ने पूछताछ के लिए उठाया था. इसके बाद जहां रात में पुलिस की एक टीम ने पत्रकार जफर के घर में तलाशी ली थी वही खाई पार स्थित ठेकेदार के खांईपार के घर में भी छापामार कार्रवाई करने पहुंची थी और आज सुबह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई.

इसके बाद प्रशासन का यह कारवां दूसरे ठेकेदार रफीकुशमद के ईदगाह स्थित मकान में पहुंचा. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, यह मकान नया बन रहा है. इस मकान में भी छज्जा का निर्माण अवैध पाया गया हालांकि इस मकान का भी ठेकेदार द्वारा नक्शा बनवाया गया है. प्रशासन ने इस मकान का छज्जा दीवार और गेट तोड़ दिया. इसी क्रम में इनके पुराने मकान पर भी कार्रवाई की गई है. इसी के साथ ठेकेदार रफीकुशमद के घर से सात लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं. आरोप है कि दोनों अंसारी को रसद सहायता प्रदान करते थे. इनके घरों से जब्त की गई लाइसेंसी दोनाली बंदूक व गोलियों की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital