Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत यूपी के स्‍कूलों मे तैयारी, रविवार को भी खुले रहेंगे विद्यालय

मेरा देश मेरी माटी के तहत बेसिक स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो चुका है. 9 अगस्त से ही स्कूलों में माटी गीत गायन के साथ ही कई कार्यक्रम हो रहे हैं.

प्राथमिक विद्यालय में हर घर तिरंगा को लेकर किए जा रहे हैं कार्यक्रम

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

UP News: पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्‍सव की लहर है. यूपी के बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा और मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमों के आय़ोजन किए जा रहे हैं. इसके लिए 15 अगस्‍त तक स्‍कूलों को खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं.  रविवार यानी कल भी स्कूल खुले रहेंगे और शिक्षकों के साथ ही बच्चों को भी स्कूल में उपस्थित होना होगा.

इसको लेकर डीजी स्कूल शिक्षा विजय किरण आनन्द ने आदेश जारी किया है, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि, कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी और एडेड स्कूल रविवार को खुले रहेंगे और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जाएगी इसी के साथ स्कूलों में इस दिन ‘मेरी माटी, मेरा गांव’ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर प्रदेश भर के शिक्षक व प्रधानाध्यापक भी तैयारी में जुट गए हैं. शनिवार को ही स्कूलों में बच्चो को निर्देश दे दिया गया है कि वे रविवार को अनिवार्य रूप से स्कूल पहुंचें. तो वहीं रविवार को भी बेसिक स्कूलों में मिड-डे मील की विरतण किया जाएगा.

ये भी पढ़ें– UP Politics: “जनता इनके साइकिल का टायर-ट्यूब…सब खोल चुकी है.. ये सिर्फ हैंडल लेकर घूम रहे हैं”- अरुण राजभर का सपा पर हमला

बता दें कि मेरा देश मेरी माटी के तहत बेसिक स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो चुका है. 9 अगस्त से ही स्कूलों में माटी गीत गायन के साथ ही कई कार्यक्रम हो रहे हैं. शनिवार को जहां मेरी माटी मेरा देश मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है तो वहीं रविवार को बच्चों के लिए स्कूलों में विशेष भोजन की व्यवस्था की जाएगी. इसी के साथ बच्चों के बीच कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. 14 अगस्त को बच्चों के लिए कठपुतली जादू के कार्यक्रमों का आयोजन होगा और 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस वाले दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति के बीच झंडारोहण एवं राष्ट्रगान का समूह गायन होगा. वहीं प्राथमिक विद्यालय महेंद्र नगर कल्याणपुर कानपुर नगर की प्रधानाध्यापिका खुर्शीदा परवीन ने बताया कि निर्देश आने के बाद से ही स्कूल में कार्यक्रम का प्रतिदिन आयोजन किया जा रहा है.

पीएम मोदी ने शुक्रवार को देश की जनता से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि  तिरंगा स्वतंत्रता की भावना और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है. इसी के साथ उन्होंने एक्स ( ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की है . उन्होंने कहा, ” ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई ऊर्जा भरी है. उन्होंने आगे लिखा है, “देशवासियों को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है. आइए, 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं. तिरंगे के साथ https://harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी भी जरूर अपलोड करें.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital