Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत, पांच घायल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सांकेतिक फोटो

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, सफदरगंज क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर एक रोडवेज बस की टक्कर लगने से ऑटो रिक्शा सवार चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि लखनऊ से अयोध्या जा रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बुधवार की शाम सफदरगंज क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी.

चार लोगों की मौत, पांच घायल

उन्होंने बताया कि ऑटो रिक्शा में नौ लोग सवार थे, जिनमें से 40 वर्षीय महिला बिंदारा की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि आठ अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से तीन लोगों-पिंकी (38), विजय (45) और चंदारा (60) को चिकित्सकों की सलाह पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल हुए पांच अन्य लोगों का बाराबंकी जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है.

ये भी पढ़ें- Cloud 9 Society: भारत एक्सप्रेस की खबर का असर, क्लाउड 9 सोसाइटी के लोगों को मिलेगा पानी, डीएम ने दिए जांच के आदेश

अहमदाबाद में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत

अहमदाबाद के इस्कॉन फ्लाईओवर ब्रिज पर बड़ा हादसा हुआ है. गुजरात पुलिस के हवाले से मिली खबर के अनुसार, बुधवार-गुरुवार देर रात इस्कॉन फ्लाईओवर पर एक थार ने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना को देख काफी संख्या में लोगों की भीड़ फ्लाईओवर पर जुट गई. तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार में जगुआर कार ने भीड़ को कुचल दिया. वह लोगों को रौंदते हुए आगे कुछ दूर जाकर रूक गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. इनमें एक पुलिस कॉस्टेबल और होमगार्ड का जवान भी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital