Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: दो किन्नरों ने मिलकर एक किन्नर युवक का कराया लिंग परिवर्तन, पीड़ित ने लगाए गम्भीर आरोप

Badaun News: पीड़ित ने आरोप लगाया कि दो किन्नरों ने उसका जबरन लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बना दिया है. उसे नशे का इंजेक्शन लगाया गया था.

सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से खबर सामने आ रही है कि दो किन्नरों ने मिलकर एक किन्नर का जबरन लिंग परिवर्तन करा दिया है. इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है. साथ ही आरोप लगाया है कि उसे नशे का इंजेक्शन दिया गया था. इसके बाद ही उसका लिंग परिवर्तन कराया गया. इस मामले में दोनों आरोपी किन्नर फरार हैं.

ये मामला बदायूं के उसावा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आई है कि बदायूं जिले में अपनें मकान खाली कराने को लेकर दो किन्नरों के बीच झगड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि किन्नरों के एक पक्ष नें दूसरे पक्ष के किन्नरों को फंसाने के लिए एक किन्नर साथी का ही लिंग परिवर्तन करा दिया. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है. वहीं पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुट गई है. बदायूं जिले में रहने वाली माधवी किन्नर ने उसावा पुलिस क़ो प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसावा में निवास कर रही सोनम एवं मुस्कान किन्नर ने नशे का इंजेक्शन देकर उसका लिंग परिवर्तन करवा दिया है. पत्र देकर माधवी किन्नर ने सोनम व मुस्कान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

पढ़ें इसे भी- Muzaffarnagar: राकेश टिकैत के परिवार को मिली बम से उड़ाने की धमकी, किसान नेता ने सरकार से मांगी सुरक्षा

जानकारी सामने आ रही है कि, अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा और गांव में रहने वाली किन्नर चांदनी अलापुर उसावां हजरतपुर शेखूपुर में रहने वाले किन्नरों पर होल्ड रखती है. दो 2 दिन पहले उसावा स्थित मकान में रहने वाली किन्नर सोनम और मुस्कान से म्याऊं कस्बे में रहने वाली किन्नर माधुरी के बीच पिछले दिनों क्षेत्र में मिले रूपये के हिसाब को लेकर विवाद हुआ था.

4 दिन पहले हुई थी मारपीट

अपने- अपने हिस्से के रुपये मांगे गए तो उसी दौरान सोनम व मुस्कान द्वारा हिस्सा न दिए जाने पर 4 दिन पूर्व उसावा स्थित मकान पर किन्नरों के बीच मारपीट हुई थी. आरोप है कि उसी वक्त माधुरी ने सोनम और मुस्कान को फंसाने के लिए साजिश रची. सोनम और मुस्कान किन्नर ने उसावा कस्बे मकान पर अपना कब्जा कर लिया और किन्नरों के मुखिया ने मकान न खाली करने की वजह से दबाव बनाने के लिए अपने ही साथी किन्नर का लिंग परिवर्तन कराकर साजिश रच डाली.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital