Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: प्रतीक्षा सूची से शिक्षकों के रिक्त पड़े दो हजार पदों पर होगी भर्ती, TGT-PGT के लिए काउंसलिंग 10 जुलाई से, देखें समय सारणी

शिक्षा निदेशालय में 10 जुलाई से सुबह 11 बजे से तीन बजे तक काउंसलिंग होगी. टीजीटी 2016 में 791 और टीजीटी 2021 में 1056 पद है. वहीं पीजीटी 2016 में 90 और पीजीटी 2021 में भी करीब 90 पद रिक्त है. इनका सत्यापन हो रहा है.

सांकेतिक फोटो (सोशल मीडिया)

Edited by Nitish Pandey

UP News: उत्तर प्रदेश में उन अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है जो TGT-PGT की प्रतीक्षा सूची में पड़े हुए हैं. जल्दी ही टीजीटी-पीजीटी की प्रतीक्षा सूची से शिक्षकों के रिक्त पड़े दो हजार पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए 10 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होने जा रही है. सूबे के सहायता प्राप्त माध्यमिक यानी एडेड स्कूलों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) 2016 और 2021 की भर्ती में चयन के बाद भी कई चयनितों ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया था. इसके कारण शिक्षकों के करीब दो हजार पद खाली चल रहे थे. ऐसे में प्रतीक्षा सूची से इन पदों को भरने की कवायद शुरू होने के बाद स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी दूर हो सकेगी.

गठित की गई है कमेटी

बता दें कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने काउंसलिंग को लेकर निर्देश जारी कर दिया है. इसके अनुसार वरीयता क्रम के मुताबिक अभ्यर्थियों को संस्था आवंटित करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. तो वहीं उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक -2 सदस्य सचिव और उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक -3 को कमेटी का सदस्य बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- UP News: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 67 तहसीलदार किए गए प्रमोट, उपजिलाधिकारी की मिली नई जिम्मेदारी

वेबसाइट पर दी जाएगी कटऑफ की जानकारी

जानकारी सामने आ रही है कि, काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को कटऑफ (गुणांक) और रिक्त पदों का विवरण विभाग की वेबसाइट www.madhyamikshiksha.upsdc.gov.in पर अलग से जारी किया जाएगा.

सुबह 11 बजे से शुरू होगी काउंसलिंग की प्रक्रिया

मीडिया सूत्रों के मुताबिक इन पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 10 जुलाई से शिक्षा निदेशालय में सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगी. टीजीटी 2016 में 791 और टीजीटी 2021 में 1056 पद है. तो वहीं पीजीटी 2016 में 90 और पीजीटी 2021 में भी करीब 90 पद रिक्त हैं. फिलहाल इनका सत्यापन किया जा रहा है.

काउंसलिंग के लिए समय सारिणी-टीजीटी -2016

10 जुलाई- हिंदी और गृह विज्ञान

11 जुलाई- सामाजिक विज्ञान

12 जुलाई- संस्कृत, उर्दू, संगीत वादन, कृषि व शारीरिक शिक्षा

13 जुलाई- गणित और अंग्रेजी – 13 जुलाई

14 जुलाई- विज्ञान व जीव विज्ञान

टीजीटी- 2021

17 जुलाई- हिंदी

18 जुलाई- संस्कृत, उर्दू और विज्ञान

19 जुलाई- अंग्रेजी

20 जुलाई- गणित

21 जुलाई- गृह विज्ञान, कला, संगीत गायन व संगीत वादन

24 जुलाई- वाणिज्य, कृषि, शारीरिक शिक्षा, सिलाई एवं जीव विज्ञान

25 जुलाई- सामाजिक विज्ञान

पीजीटी

26 जुलाई- अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, हिंदी, रसायन विज्ञान, संस्कृत, वाणिज्य, जीव विज्ञान, गणित, नागरिक शास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, भूगोल, कला, संगीत वादन, गृह विज्ञान और शारीरिक शिक्षा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital