देश

Maharashtra Politics: क्या महाराष्ट्र में होगा ‘खेला’? जयंत पाटिल ने किया बड़ा दावा, बोले- NCP का होगा अगला CM

Maharashtra: महाराष्ट्र में इस समय सियासत अपने चरम पर है. एक तरफ सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की सरकार गिरने की अटकलें जारी हैं तो वहीं दूसरी तरफ एनसीपी अपनी पार्टी का सीएम बानने की ताल ठोक रही है. इसके लिए पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता अजित पवार ने अपनी इच्छा साफ भी कर दी है. इसी बीच एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल (Jayant Patil) का बड़ा बयान सामने आया है. पाटिल ने कहा कि “महाराष्ट्र में अगला मुख्यमंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का ही होगा, यह सभी लोगों ने मान लिया है.”

इसी के साथ उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राज्य में भविष्य में एनसीपी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर सामने आएगी. जयंत पाटिल ने राज्य के सतारा जिले के कराड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ये बातें कही हैं.

16 विधायकों की योग्यता पर सुप्रीम कोर्ट का आएगा फैसला

दरअसल सीएम शिंदे गुट की शिवसेना के 16 विधायकों की योग्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ का फैसला आना बाकी है. जिन्होंने उद्धव ठाकरे के साथ बगावत करके शिंदे गुट से हाथ मिला लिया था. इन विधायकों की लिस्ट में खुद एकनाथ शिंदे का नाम शामिल है. महाराष्ट्र में अब सीएम शिंदे की कुर्सी का रास्ता सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तय होगा. बता दें कि प्रदेश में सरकार गिरने और शिंदे से सीएम पद जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

यह भी पढ़ें-  Kumar Vishwas: दिल्ली में 1 करोड़ रुपये=एक किलो घी, कुमार विश्वास के निशाने पर CM केजरीवाल? यूजर्स ने दिए गजब के रिएक्शन

संजय राउत ने की है भविष्यवाणी

वहीं बता दें कि संजय राउत जैसे कई नेता भविष्यवाणी कर चुके हैं शिंदे और बीजेपी वाली सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है. इन्हीं अटकलों के बीच से शरद पवार के भतीजे अजीत पवार की ओर सीएम बनने की इच्छा जाहिर की गई है. इसलिए ऐसे में जयंत पाटिल के बयान के बड़े राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.

क्या NCP अपना समर्थन देकर बचाएगी सरकार ?

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले के चलते अगर महाराष्ट्र की सरकार पर आंच आती है तो क्या एनसीपी समर्थन देकर उसे बचाएगी, यह सवाल उठ रहा है. अगर एनसीपी समर्थन देती है तो मुख्यमंत्री पद की मांग करने का विकल्प उसके पास होगा. इन सभी अटकलों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विराम लगेगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

41 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

57 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago