देश

“जरूरी है जातीय जनगणना…”, योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने भी कर दी Caste Census की मांग

UP Politics: बिहार में जाति जनगणना की रिपोर्ट सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में लगातार जाति जनगणना कराने की मांग तेज होती जा रही है. जहां विपक्ष लगातार योगी सरकार को इस मुद्दे पर घेर रहा है और जातिगत जनगणना कराए जाने की मांग कर रहा है तो वहीं योगी के मंत्री संजय निषाद भी सुर में सुर मिला रहे हैं.

संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश में जाति जनगणना को जरूरी बताया है. लोकसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे को लगातार उछाला जा रहा है. हालांकि भाजपा इस पर कुछ भी बोलने से बचती नजर आ रही है, लेकिन अब एनडीए खेमे के दल ही सरकार को इसको लेकर घेरते नजर आ रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान निषाद दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने जाति जनगणना को जरूरी बताया. उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी हमेशा से ही जातीय जनगणना के पक्ष में रही है. उन्होंने आगे कहा कि मछुआ समाज के साथ हुई जातीय विसंगति दूर करके ही जातीय जनगणना करवाई जाए. उन्होंने भारत एक्सप्रेस से एक्सक्लूसिव बातचीत में अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा, ” जब अखिलेश यादव की सरकार थी तो जातिगत जनगणना नहीं कराई गई थी, लेकिन अब होनी चाहिए, क्योंकि ये जरूरी है.

ये भी पढ़ें- China Pneumonia: भारत तक पहुंच गई चीन की रहस्यमयी बीमारी? उत्तराखंड के बागेश्वर में 2 बच्चों में दिखाई दिए लक्षण

संजय निषाद ने आगे कहा कि मछुआ समाज अनुसूचित जाति में अंकित है, लेकिन पूर्व की सरकारों ने आरक्षण के नाम पर मझवार की सभी उपजातियों को उलझाने का काम किया था. इसलिए जातीय जनगणना से पहले जातियों में विसंगति दूर की जाए. उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में अपने सिंबल पर लड़ेगी. भाजपा बड़े भाई की भूमिका में हमेशा से ही रही है. विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में भी भाजपा निषाद पार्टी को सम्मानजनक सीट देगी.

संजय निषाद पहले भी कर चुके हैं जातीय जनगणना की मांग

बता दें कि पहले भी कई मौकों पर मंत्री संजय निषाद जातिगत जनगणना के मुद्दे को उठा चुके हैं. हाल ही में उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि, निषाद पार्टी का गठन मछुआ समाज के संवैधानिक आरक्षण के मुद्दे को लेकर हुआ था, पार्टी आज भी अपने आरक्षण के मुद्दे पर अडिग है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

18 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

28 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago