Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मायावती का बड़ा एक्शन, अनुशासनहीनता के आरोप में इमरान मसूद को BSP से निकाला, थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

बसपा से निकाले जाने के बाद इमरान मसूद ने कहा कि वह सभी से राय लेंगे और फिर कांग्रेस में जाने का निर्णय लेंगे व राहुल गांधी के साथ मिलकर भाजपा को उखाड़ फेकेंगे.

Imran Masood

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

UP Politics:  राजनीति में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस के बाद सपा होते हुए बसपा के साथ हाथ मिलाने वाले इमरान मसूद (Imran Masood) को पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में बाहर कर दिया है. इस सम्बंध में पार्टी की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है.

लोकसभा चुनाव से पहले बसपा के इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. वहीं मसूद के अब फिर से कांग्रेस का ही दामन थामने के चर्चे हो रहे हैं. मसूद ने कहा है कि वे अपने लोगों से बात करने के बाद ही कोई निर्णय लेंगे. इमरान मसूद राहुल गांधी की जमकर प्रशंसा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि पिछले साल, 19 अक्टूबर को इमरान मसूद ने बसपा का दामन थामा था. इसके बाद मायावती ने उनको पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बसपा का को-ऑर्डिनेटर बनाया गया था और अपनी कृपा जमकर बरसाई थी.

इमरान ने कहा कि वह जहां भी रहते हैं उस पार्टी की भलाई की बात करते हैं. किसी को बुरा लगे तो इसमें उनका कोई दोष नहीं है. कांग्रेस में शामिल होने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि अपने लोगों से बातचीत करने के बाद ही वह कोई फैसला करेंगे. उन्होंने भाजपा के खिलाफ बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश से संविधान विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए वह अब काम करेंगे.

ये भी पढ़ें- WFI के चुनाव पर अभी भी जारी रहेगी रोक, Supreme Court ने हाई कोर्ट के आदेश पर हस्तक्षेप करने से किया मना

बहुजन समाज पार्टी सहारनपुर जिला यूनिट की ओर से निष्कासन सम्बंधी प्रेस रिलीज जारी की गई है, इसके मुताबिक, “इमरान मसूद पूर्व विधायक को पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त के कारण पार्टी से निकाल दिया है.” इस निष्कासन पर मायावती के निजी सचिव मेवालाल ने मुहर लगाई है. मीडिया से बात करते हुए मेवालाल ने इमरान मसूद को पार्टी से बाहर किये जाने की पुष्टि भी की है.

इसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि इमरान मसूद कांग्रेस के टिकट पर सहारनपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक हाल ही में इमरान मसूद ने राहुल गांधी के साथ दिल्ली में मुलाक़ात की थी और इसी के बाद से उनके कांग्रेस से हाथ मिलाने को लेकर चर्चा तेज हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital