देश

UP Politics: ‘ओम प्रकाश राजभर का सपा दफ्तर में आना बैन है’- SP और सुभासपा के बीच शुरू हुआ पोस्टर वॉर

Samajwadi Party Poster: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और सुभासपा के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. सपा गठबंधन से अलग होने के बाद सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर लगातार सपा और पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते रहे हैं. इस बीच, अब सपा दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया था, जिस पर लिखा हुआ था. “ओम प्रकाश राजभर जी का समाजवादी पार्टी कार्यालय में आना प्रतिबंधित है.”

समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर लगे इस पोस्टर पर सियासत गरमाने लगी है. यह पोस्टर सपा दफ्तर के गेट से कुछ ही दूरी पर लगाया गया था. पोस्टर लगाने वाले समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह हैं. वहीं, ओम प्रकाश राजभर के विरोध में लगा यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद इस पोस्टर को हटाकर पार्टी कार्यालय के अंदर रख दिया गया. माना जा रहा है कि ओपी राजभर के आक्रामक तेवरों से खफा होकर यह पोस्टर लगाया गया है. हालांकि, समाजवादी पार्टी की तरफ से अभी तक इस पोस्टर को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है.

दूसरी तरफ, इस पोस्टर के बहाने एक बार फिर बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को घेरा है. भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा, “देश में लोकतंत्र और संविधान है. सब को बोलने का समान अधिकार है.” उन्होंने कहा, “अब तक आतंकवादियों या फिर देशद्रोहियों पर ही प्रतिबंध लगाया जाता था. ओमप्रकाश राजभर पर प्रतिबंध लगाकर सपा क्या साबित करना चाहती है.”

ये भी पढ़ें: UP NEWS: यूपी के इन दो जगहों के नाम भी बदले गए, योगी सरकार ने भेजा था गृह मंत्रालय को प्रस्ताव

बीजेपी को लेकर राजभर के तेवर में नरमी

यूपी विधानसभा चुनावों के बाद सपा और सुभासपा के बीच खुलकर आरोप-प्रत्यारोप के तीर चले हैं. इस दौरान कई बार ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है. वहीं, भाजपा को लेकर उनके तेवर नरम पड़े हुए हैं. हाल ही में वे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंचे थे और उन्होंने उनसे मुलाकात की थी. इस मुलाकात के कुछ घंटों बाद ही ब्रजेश पाठक ने ओपी राजभर को अटल बिहारी वाजपेयी फाउंडेशन का को-चेयरमैन नियुक्त करने का ऐलान किया था. दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी भी पलटवार करती रही है.

–भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

44 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

1 hour ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago