देश

UP Politics: “अकेले सपा का बीजेपी से नहीं है कोई मुकाबला”, ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा, मायावती को बताया बड़ा चेहरा

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे विपक्षी दल भाजपा को घेरने का तिकड़म भिड़ाने में लगे हुए हैं और गठबंधन के बंधन को लेकर नए-नए विचार रख रहे हैं. फिलहाल ताजा बयान सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर का सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा दिया है कि सपा अकेले भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती है.

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर में न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में मायावती को लेकर कहा है, ” BSP प्रमुख मायावती कुशल शासक रही हैं. 13 प्रांतों में उनकी पार्टी का जनाधार है और देश में वे एक बड़ा चेहरा है.” इसी के साथ प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर कहा कि, “विपक्ष को मायावती को प्रधानमंत्री का चेहरा मानकर उनको मना लेना चाहिए. जब तक उनको साथ नहीं लेंगे तब तक यहां (यूपी) चाहे ममता बनर्जी, केसीआर, लालू यादव या चाहे कोई भी आ जाए..यूपी में कोई मतलब नहीं है.” वह विपक्षी एकता को लेकर उन्होंने कहा, “मतलब अगर है तो पश्चिम में जयंत चौधरी, पूर्व में ओम प्रकाश राजभर और पूरे प्रदेश में 80% लोकसभा सीट का मतलब है तो बहुजन समाज पार्टी से है. इन तीनों के बगैर विपक्षी एकता बेकार है.”

ये भी पढ़ें- Varanasi: श्रावण मास में 9 सालों की सबसे बड़ी सौगात लेकर काशी पहुंचेंगे पीएम मोदी, जानिए क्यों खास है यह दौरा

उन्होंने सपा प्रमुख को लेकर कहा, “अगर अखिलेश यादव को चुनाव जीतना है तो जयंत चौधरी,ओम प्रकाश राजभर और मायावती को साथ लेकर लड़ेंगे तभी सफलता मिलेगी. वरना नहीं मिलेगी.” इसी के साथ आगे अखिलेश को आईना दिखाते हुए बोले कि, “अकेले सपा का बीजेपी से कोई मुकाबला नहीं है.”

मोदी की नीति सही लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में मायावती मंजूर

ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और वह दिल्ली की परिक्रमा कर रहे हैं. हालांकि शिवपाल यादव ने राजभर के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि राजभर हल्के लोग हैं जो चुनावी दिनों में बोलना शुरू करते हैं. शिवपाल के इस बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि प्रसपा कैसे बनी सभी जानते हैं. कौन बीजेपी के लिए काम करता है, सबको पता है. भाजपा की नीतियों का समर्थन करने और यूसीसी पर सहमति के मुद्दे पर राजभर ने कहा कि मोदी की नीतियां सही हैं लेकिन प्रधानमंत्री के तौर पर मायावती पसंद हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

2 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

2 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

2 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

3 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago