देश

UP Politics: सपा नेता शिवपाल ने अफजाल अंसारी को दिया वापसी का ऑफर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कसा तंज, कहा- “सपा की नीति गुंडों का साथ, गुंडों का विकास”

UP Politics: सपा में शिवपाल सिंह यादव की वापसी होते ही उनकी बैटिंग शुरू हो गई है. पार्टी का कुनबा बढ़ाने की जो शुरूआत उन्होंने की है, उसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. खबर सामने आ रही है कि उन्होंने बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी को वापसी का ऑफर दिया है, तो वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा है कि, ” सपा की नीति गुंडों का साथ, गुंडों का विकास.”

शिवपाल के इस ऑफर पर राजनीति गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या शिवपाल की इस चाल पर अपनी चाल सपा प्रमुख अखिलेश यादव मिलाएंगे. क्योंकि शिवपाल ने मुस्लिम मोर्चे पर बड़ा दांव चलते हुए कह दिया है कि अगर अफजाल अंसारी सपा में आना चाहे तो उनके लिए सपा के दरवाजे खुले हुए हैं. अब इसी को लेकर यूपी की सियासत में भूचाल आ गया है, क्योंकि सपा की ये कोशिश पूर्वांचल की पिच पर बड़ी सियासी चाल मानी जा रही है. जो इस वक्त यूपी की राजनीति का सेंटर प्वाइंट बना हुआ है.

जब से शिवपाल को राष्ट्रीय महासचिव का पद मिला है, वो पुराने अंदाज में बैटिंग करते नजर आ रहे हैं और अब शिवपाल ने पूर्वांचल की धरती से ऐसा संदेश दिया है, जिससे गाजीपुर से लेकर मऊ तक का पारा गरम हो गया है. क्योंकि जिस गाजीपुर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2024 का बिगुल बजाया था और जिस गाजीपुर से अखिलेश ने भाजपा पर जमकर हमला बोला था, अब उसी गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी के लिए शिवपाल ने सपा में दरवाजे खुले होने की बात कह दी है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सपा की ये चाल मुल्सिम वोटों को घेरने की बसपा की रणनीति से निपटने के लिए सपा का यह दांव हो सकता है. बता दें कि मंगलवार को पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के परिवार में आयोजित शादी समारोह में शिवपाल शामिल होने गए थे. जहां शिवपाल ने पत्रकारों से बातचीत की. इस मौके पर उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए विवादित बयान पर क्या सपा की सहमति से सम्बंधित सवाल पूछे जाने पर कहा कि, भाजपा जान-बूझकर इस मामले को मुद्दा बना रहा है और लोगों को भटका रही है.

इसके साथ शिवपाल ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को इस तरह के बयानों से परहेज करने की निर्देश दिया गया है. इसके साथ विधानसभा चुनाव में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर व उनके दल के समर्थन से पूर्वांचल में मिली जाती के बाद 2024 की चुनौतियों पर शिवपाल ने कहा कि तमाम छोटी-छोटी पार्टियों को साथ लेकर हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और भाजपा का सफाया करेंगे. तो वहीं कांग्रेस के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नेतृत्व जो तय करेगा, वही होगा.

पढ़ें ये भी- IPS Transfer: यूपी में 15 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर, चंद्रकांत मीणा को बनाया गया वाराणसी पुलिस उपायुक्त

डिप्टी सीएम ने कसा तंज

शिवपाल के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि, भाजपा की नीति है सबका साथ, सबका विकास, लेकिन सपा की नीति गुंडों का साथ, गुंडों का विकास है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

4 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

19 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

22 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

22 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

26 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

37 minutes ago