होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा
Pawan Khera Arrest: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल दिल्ली पुलिस ने असम पुलिस की अपील पर यह कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि नियमों के तहत कार्रवाई की गई है. पवन खेड़ा दिल्ली से रायपुर जाने वाली फ्लाइट में बैठे थे. वहीं कांग्रेस ने गुरुवार को दावा किया कि उसके मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को रायपुर जाने वाली उड़ान से नीचे उतार दिया गया.
वहीं पवन खेड़ा ने इस मामले पर कहा कि “ये एक लंबी लड़ाई है और मैं लड़ने के लिए तैयार हूं”. पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि किस आधार पर खेड़ा को नीचे उतारा गया है और देश में कानून का कोई राज है या नहीं. बताया जाता है कि यह घटना इंडिगो की विमान संख्या 6 ई 204 में हुई और विरोध में कांग्रेस के कई नेता विमान से नीचे उतर गए तथा विमान अभी खड़ा है. सूत्रों ने कहा कि सांसदों सहित कांग्रेस नेता दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर धरना दे रहे हैं.
पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस पार्टी ने इसे छत्तीसगढ़ में होने वाले अधिवेशन से जोड़ा है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि रायपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को रोकने की कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़ें- Delhi: MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में बवाल, आप पार्षद ने बीजेपी के पार्षद को जड़ा थप्पड़, Video Viral
कांग्रेस ने एक ट्वीट किया है जिसमें पवन खेड़ा बयान देते हुए दिखाई दे रहे हैं. पवन खेड़ा ने एयरपोर्ट पर कहा कि “मुझे कहा गया कि आपके सामान को लेकर कुछ समस्या है, जबकि मेरे पास केवल एक हैंडबैग है. जब फ्लाइट से नीचे आया तो बताया गया कि आप नहीं जा सकते हैं. फिर कहा गया- आपसे डीसीपी मिलेंगे. मैं काफी देर से इंतजार कर रहा हूं. नियम, कानून और कारणों का कुछ अता-पता नहीं है.”
असम पुलिस के आईजीपी (IGP) एलएंडओ प्रशांत कुमार भुइयां ने बताया कि असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग थाने में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले के सिलसिले में पवन खेड़ा की रिमांड लेने के लिए असम पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई.
बता दें कि पवन खेड़ा ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी. इस टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने के आरोप में खेड़ा की गिरफ्तारी की मांग की है.
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…