देश

IAS-IPS का होटल कर्मचारी के साथ की मारपीट, एडीजी विजिलेंस को सौंपी गई जांच, Video Viral

Rajasthan: राजस्थान के अजमेर में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का होटल कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. जिसके बाद इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ तो प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आईपीएस और आईएएस समेत पांच लोगों को निलंबित कर दिया है. निलंबित किए गए लोगों की पहचान अजमेर विकास प्राधिकरण आयुक्त गिरिधर, विशेष कर्तव्य अधिकारी (गंगापुर शहर पुलिस) सुशील कुमार बिश्नोई, पटवारी नरेंद्र सिंह दहिया, कांस्टेबल मुकेश कुमार और एलडीसी हनुमान प्रसाद चौधरी के रूप में की गई है.  मामले की जांच एडीजी विजिलेंस को सौंपी गई है.

इस घटना का पता तब चला जब इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ. जिसमें कुछ लोग एक होटल के कर्मचारियों को पीटते हुए नजर आ रहे हैं. यह कथित घटना 11 जून की रात की है. मामला सामने आया तो इसकी जांच एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सौंपी गई.

मामले की जांच एडीजी विजिलेंस को सौंपी गई

होटल प्रबंधन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक आईपीएस अधिकारी ने तीन-चार पुलिसकर्मियों के साथ सोमवार देर रात होटल कर्मियों के साथ मारपीट की. जिले के गेगल थाने में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ होटल कर्मियों से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है. डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया, “हमने मामले की जांच एडीजी विजिलेंस को सौंप दी है.” वहीं दूसरी तरफ राजपूत समुदाय ने मंगलवार को राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ को ज्ञापन देकर मामले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

मामले के आरोपी ओएसडी बिश्नोई ने कहा कि होटल कर्मचारियों ने झूठे आरोप लगाए हैं. मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. अजमेर एसपी चूना राम जाट के आदेशानुसार ASI रूपाराम, कांस्टेबल गौतम व कांस्टेबल मुकेश को पुलिस लाइन भेजा गया है. उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मां दुर्गा के स्वागत को तैयार वैषाली कालीबाड़ी, महाषष्ठी से विजयादशमी तक होंगे ये खास आयोजन

वैषाली कालीबाड़ी सांस्कृतिक संघ की ओर से शारदोत्सव 2026 का आयोजन 16 से 21 अक्टूबर…

3 minutes ago

डबरा में शराब दुकान के विरोध में चक्काजाम करने वाले 8 लोगों समेत एक अज्ञात पर मामला दर्ज, एसडीओपी ने दी जानकारी

डबरा के पिछोर तिराहे पर अवैध शराब बिक्री और दुकान के विरोध में चक्काजाम करने…

5 minutes ago

राजस्थान से ला रहे थे मौत का काला कारोबार! एमपी के मोहना में 50 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मोहना में पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते…

7 minutes ago

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

32 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

38 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

40 minutes ago