देश

Amritpal Singh: कई लड़कियों के साथ संपर्क में था खालिस्तानी अमृतपाल!, करता था डर्टी चैट्स, खुले कई राज

Amritpal Dirty chat: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तलाश जारी है. समय के साथ-साथ अमृतपाल के कई सारे राज सामने आ रहे हैं. हाल ही में उसका हुलिया बदलकर भागने का वीडियो सामने आया था. वहीं अमृतपाल का पाकिस्तान और ड्रग्स कनेक्शन के साथ तो खुलासा पहले ही सामने आ चुका है. अब उसका एक और बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. पुलिस को अमृतपाल की डर्टी चैट्स मिली हैं. अभी तक तो अमृतपाल के युवाओं को भड़काने की बातें सामने आ रही थीं वहीं अब उसकी काली करतूतें भी सामने आने लगी हैं.

अमृतपाल दावा करता था कि वो ड्रग्स के खिलाफ पंजाब में अभियान चला रहा था. लेकिन सच यह है कि वो खुद ड्रग्स रैकेट से जुड़ा हुआ था. इतना ही नहीं शादीशुदा होने के बावजूद अमृतपाल के कई लड़कियों से संबंध थे. वो लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाता था और उनके साथ डर्टी चैट्स करता था.

अमृतपाल के इंस्टा अकाउंट से हुआ खुलासा

पुलिस ने जब अमृतपाल के इंस्टा अकाउंट को खंगाला को पता चला कि वो एक-दो नहीं, बल्कि कई लड़कियों के साथ संपर्क में था. कई लड़कियों के साथ अमृतपाल की एक्सट्रा मैरिटल अफेयर (Extra Marital Affairs) की बात चल रही हैं. इसके साथ ही उसकी चैट्स से पता चला है कि वह लड़कियों को अमृतपाल किस तरह धोखा देता था. उसका सबूत सामने आ गया है. सूत्रों के कहना है कि वह लड़कियों को फंसाकर उनके साथ डर्टी बात करता था और लड़कियों के साथ अपने फोटो शेयर करता था. अमृतपाल कई लड़कियों के जीवन से खेल रहा था और यही उसका असली चहेरा है.

यह भी पढ़ें-   UP News: आतंकवादी लादेन को “श्रद्धेय” बताकर कार्यालय में फोटो टांगना SDO को पड़ा महंगा, हुई बर्खास्त, सफाई में गोडसे को लेकर कही बड़ी बात

इससे पहले ISI से लिंक का हुआ था खुलासा

बता दें कि अमृतपाल सिंह के पाकिस्तान और ISI से लिंक का खुलासा तो पहले ही हो चुका है. अब जांच के दौरान उसके ड्रग्स माफिया से कनेक्शन का भी खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल जिस मर्सिडीज कार से घूमता था वो उसे ड्रग माफिया रवैल सिंह ने गिफ्ट की थी. रवैल सिंह नशा तस्करी में पकड़ा भी जा चुका है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में न्यूजीलैंड का दबदबा, लंच तक 77 रन बनाए; गुरनूर बरार को मिला पहला विकेट

India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…

2 minutes ago

कहीं अपहरण तो कहीं जबरन धर्म परिवर्तन, पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं का कट्टरपंथी कर रहे शोषण, रिपोर्ट

Hindu Girls Pakistan Abduction: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल…

58 minutes ago

Aaj Ka Panchang: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र का समय

Aaj Ka Panchang: आज 27 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. जानें…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: आज 27 नवंबर को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज 27 नवंबर शुक्रवार को आपका दिन कैसा रहेगा? जानें मेष, वृषभ,…

2 hours ago

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

10 hours ago