देश

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेंगी योगी सरकार की स्वास्थ्य सुविधाएं, 350 करोड़ का MoU हुआ साइन

UP News: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए योगी सरकार व्‍यापक स्तर पर लगातार काम कर रही है। अब यहां ग्रामीण और सुदूर क्षेत्र में विश्वस्तरीय सेवाओं की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए योगी सरकार की नई पहल शुरू हुई है, जिसके तहत प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक की स्थापना की जा रही है। डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक एक तरह से प्राइमरी हेल्थ सेंटर की तरह काम करेगा जहां मरीज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगे, साथ ही हेल्थ केयर असिस्टेंट के साथ लैबोरेट्री से विश्वस्तरीय सेवाएं डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक के अंतर्गत दी जाएगी। योगी सरकार की इस पहल का उद्देश्य गांव और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारना तथा उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदूर क्षेत्रों में पहुंचना है।

डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक के अंतर्गत होगी ये सुविधा

डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक के तहत सुदूर क्षेत्र में जहां योगी सरकार उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने का काम करेगी तो वहीं पर क्लीनिक में इलाज के दौरान सभी प्रकार की दवाइयां क्लीनिक के अंदर ही मरीज को कम रेट में भी उपलब्ध कराने की कार्य योजना योगी सरकार ने बनाई है। डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक पर डॉक्टरों द्वारा परामर्श देने पर ब्लड टेस्ट मात्र 3 से 5 मिनट में कर लिया जाएगा जिसकी कीमत 30 से ₹40 होगी , इसमें सभी प्रकार के फीवर प्रोफाइल टेस्ट शामिल होंगे। मलेरिया, डेंगू , चिकनगुनिया, लिवर फंक्शन टेस्ट , पीलिया , शुगर जैसे टेस्ट भी डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक के अंतर्गत किए जाएंगे, ग्रामीण तथा सुदूर क्षेत्र वासियों की प्रति व्यक्ति आय को ध्यान में रखते हुए चुनिंदा डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा दी जाएगी।

डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक के लिए डॉक्टर की की जा रही नियुक्ति

डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक के लिए योगी सरकार ने ओबदु ग्रुप के साथ 350 करोड रुपए का एएमयू साइन किया है। ओबदु ग्रुप इस पूरे प्रोजेक्ट को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से पहले ही धरातल पर उतारने का काम करेगा। ग्रुप के फाउंडर और सीईओ संजय कुमार के अनुसार प्रदेश सरकार की मदद से जल्दी लखनऊ और बुलंदशहर में 20 सेंटर्स के माध्यम से इसका स्टार्टअप शुरू कर दिया जाएगा और धीरे-धीरे अन्य जनपदों और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे इसके लिए अभी पांच डॉक्टर भी नियुक्त की गई है ,जबकि 10 अन्य डॉक्टरों को लाइनअप किया गया है जिन्हें डिजिटल डॉक्टर के तहत नियुक्त किया जाएगा।

यह भी पढ़िए: “कितनी भी ताकत लगा लेना, अडानी को छत्तीसगढ़ नहीं लूटने देंगे”, भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के बयान का किया समर्थन

ऐसे ले सकेंगे डॉक्टर्स से परामर्श

डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक में एक हेल्थ केयर असिस्टेंट होगा जो की केंद्र पर आने वाले मरीजों के मोबाइल से डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक एप्प पर लॉगिन करेगा जिसके बाद मरीज की बीमारी के मुताबिक उसे डॉक्टर से ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेगा जहां पर डॉक्टर सभी जरूरी डायग्नोसिस करके उसकी रिपोर्ट जारी करने का काम करेंगे, साथ ही ऑनलाइन ही मरीजों को दवाइयां भी प्रिसक्राइब करने का काम डॉक्टर करेंगे।

— भारत एक्सप्रेस

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago