Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

उत्तराखंड: युवक ने नाबालिग लड़की का रेप कर Video किया Viral, लोगों में आक्रोश

उत्तराखंड के थराली में विशेष समुदाय के एक युवक द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, मामले में संलिप्त आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली इलाके में विशेष समुदाय के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस घटना के प्रकाश में आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. आरोपी नाई का काम करता है. पुलिस ने आरोपी युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आक्रोशित लोग आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार विशेष समुदाय के लोग नाम बदलकर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ कुकृत्य करते हैं. लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ ही प्रशासन से महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की भी मांग की है. उधर, प्रशासन की और से बड़ी संख्या में पुलिसबलों को तैनात कर दिया गया है, जो फ्लैग मार्च भी कर रहे हैं. पुलिस हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, ताकि कोई इस घटना की आड़ में अपने नापाक मंसूबों को धरातल पर उतारने में सफल ना हो जाए.

हिंदू संगठनों में आक्रोश

इस घटना के प्रकाश में आने के बाद विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस घटना के विरोध में हिंदू संगठन के लोगों ने रैली निकालकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. हिंदू संगठनों ने दो टूक कह दिया है कि जब तक आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक विरोध के रूप में हमारी रैली जारी रहेगी.

एक्शन मोड में आया प्रशासन

उधर, पुलिस ने स्षष्ट कर दिया है कि मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अब आगे कानून के अनरूप कार्रवाई की जाएगी. लेकिन, स्थानीय लोग सहित अन्य हिंदू संगठनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. थराई में स्थिति लगातार तनावपूर्ण होती जा रही है. प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस सहित अन्य सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया है. सूत्रों की ओर से दावा किया गया है कि इस घटना को सांप्रदायिक रंग देकर थराई में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital