इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
टनल के अंदर का वीडियो हुआ वायरल
Uttarkashi Tunnel accident: उत्तराखंड टनल हादसे में 17 दिनों तक चली मौत की लड़ाई को मजदूरों ने जीत लिया. हालांकि इस दौरान उनका क्या हाल रहा, कैसे उन्होंने दिन गुजारे और उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसका अब खुलासा हो गया है. टनल के अंदर का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में टनल के अंदर का मलवा दिख रहा है. जो ये बयां कर रहा है कि मजदूरों के लिए यहां एक-एक दिन गुजराना कितना मुश्किल रहा होगा. ऐसे में उन मजदूरों के लिए वो 17 दिन हमेशा के लिए याद रखे जाएंगे.
सिल्कियारा टनल उन मजदूरों के लिए कभी न भूलने वाला हादसा बन गया है. हालांकि अपने इस मुश्किल समय में एक मजदूर ने टनल का वीडियो बना लिया. जो अब वायरल हो रहा है.
उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूर भले ही अब आजाद हो गए हैं. लेकिन मजदूरों ने किस तरह से टनल में अपना समय काटा. यह जानने के लिए हर कोई इच्छुक है. अब जो नया वीडियो सामने आया है वह टनल के अंदर मौजूद एक मजदूर ने ही बनाया है. उसे वीडियो में वह बता रहा है कि टनल में 41 मजदूर फंसे हुए हैं. इसके अलावा उन्होंने टनल के अंदर किसी तरह से सोने की व्यवस्था की है. किस तरह से वह पानी लेने के लिए जाते हैं. किस तरह पाइप के जरिए उन्हें खाना मिल रहा है.
इस वीडियो को देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टनल के अंदर कितनी परेशानियों के साथ मजदूरों ने अपने साहस और संयम का परिचय दिया. यह वीडियो टनल के अंदर के आठवें या नौवें दिन का है. आपको बता दें की टनल के फंसे सभी 41 मजदूरों का एम्स में स्वास्थ्य चेकअप कराने के बाद उनके घर भेज दिया गया.
गौरतलब है कि 12 नवंबर को उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल में हादसा गया था. जिसके चलते टनल के अंदर मलबा गिर गया था और 41 मजदूर फंस गए थे. इन मजदूरों को उत्तरकाशी टनल हादसे के 17वें दिन सकुशल रेस्क्यू किया गया. हालांकि इस तमान नेताओं ने उनका अपडेट लिया.
हालात ये थे कि उत्तराखंड के सीएम धामी ने सिलक्यारा में ही कैंप किया. जब मजदूर टनल से सकुशल रेस्क्यू कर लिए गए तो तब जाकर सीएम धामी देहरादून लौटे.
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…