Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देव दीपावली पर वाराणसी को मिल सकती है ‘सिटी रोपवे’ की सौगात, जानें कहां से कहां तक मिलेगी यह सुविधा

इसे बनाने वाली कंपनी की कोशिश है कि देव दीपावली तक रोपवे का संचालन शुरू हो जाए और काशी आने वाले पर्यटकों को प्रदूषण रहित परिवहन की अच्छी सुविधा मिल सके.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे देव दीपावली से शुरू होना संभावित है. 807 करोड़ रुपये की लागत से वाराणसी में रोपवे का निर्माण हो रहा है. यह काम स्विट्जरलैंड की कंपनी बर्थोलेट कर रही है. पहले चरण में वाराणसी जंक्शन कैंट रेलवे स्टेशन से रथयात्रा तक की सुगम यात्रा काशीवासी कम समय में कर सकेंगे. सिटी रोपवे के संचालन से वाराणसी में यातायात की समस्या से निजात मिलेगी. रोपवे निर्माण के लिए स्विटजरलैंड से आए उपकरण को इंस्टॉल किया जा रहा है. रोपवे के संचालन के लिए स्टेशन और टावर इंस्टॉल करने का काम तेजी से चल रहा है. जल्द ही रोपवे का ट्रायल रन होगा. उसके बाद पर्यटक यात्रा कर सकेंगे.

रोपवे से यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

हर डेढ़ से दो मिनट के अंतराल में यात्रियों को गोंडोला उपलब्ध रहेगी। एक दिशा में एक घंटे में 3,000 लोग यात्रा कर सकेंगे यानी दोनों दिशाओं में एक घंटे में छह हजार यात्रियों का आवागमन होगा. गोदौलिया से कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने में लगभग 16 मिनट लगेगा. 45 से 50 मीटर की अनुमानित ऊंचाई से करीब 150 ट्रॉली कार चलेंगी. एक ट्रॉली में 10 यात्री सवार हो सकते हैं. रोपवे का संचालन 16 घंटे होगा.

इसे भी पढ़ें: ‘जय जय शिवशंकर’ गाना जिस मंदिर में फिल्माया गया, वह जलकर खाक, 109 साल पुराना था

देव दीपावली पर ही क्यों?

नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश गौड़ ने बताया कि वाराणसी में देव दीपावली पर पूरे विश्व से पर्यटक आते हैं. एनएचएलएमएल की कोशिश है कि देव दीपावली तक रोपवे का संचालन शुरू हो जाए और काशी आने वाले पर्यटकों को प्रदूषण रहित परिवहन की अच्छी सुविधा मिल सके. कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक विद्यापीठ स्टेशन पर एंकर बोल्ट स्थापित हो गया है. इसके अलावा कई एक्सेलरेशन और डी-एक्सेलरेशन कन्वेयर भी स्थापित हो गए हैं. अब जल्द ही रोप लगाने का काम शुरू होगा। वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से रथयात्रा तक कुल दो टावर इंस्टॉल हो चुके हैं. 16 टावर पर तेजी से काम चल रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest