Venkaiah Naidu
Venkaiah Naidu Birthday: भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की.
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वेंकैया नायडू ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में देश के विकास और गरीबों की सेवा के लिए लगातार काम किया है. उन्होंने कहा कि कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति नायडू की सोच हमेशा प्रेरणादायक रही है. पीएम ने यह भी कहा कि उन्हें वर्षों तक उनके साथ काम करने का अवसर मिला, जिसे वह सौभाग्य मानते हैं.
Warm birthday greetings to former Vice President of India, Shri Venkaiah Naidu Garu. Throughout his distinguished public life, he has made a mark for his steadfast commitment to national development and serving the downtrodden. His passion for agriculture and rural development is…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 1, 2026
गृह मंत्री अतिम शाह, बिरला और अन्य नेताओं ने जताया सम्मान
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वेंकैया नायडू को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जन-राजनीति से लेकर उपराष्ट्रपति पद तक नायडू ने संवैधानिक मूल्यों का सम्मान किया और आम लोगों के मुद्दों को मजबूती से उठाया. उन्होंने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन युवा नेताओं के लिए प्रेरणा है.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जनसेवा, वंचित वर्गों के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के प्रति वेंकैया नायडू का समर्पण सभी को प्रेरित करता है.
ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर पीएम मोदी ने डॉक्टरों को दी बधाई, स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान को सराहा
राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी दी शुभकामनाएं
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नायडू की सादगी, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भाजपा परिवार का वरिष्ठ सदस्य बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी और भगवान तिरुपति बालाजी से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी पूर्व उपराष्ट्रपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और लंबे जीवन की कामना की.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



