Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गले में माला, हाथ से गंदे इशारे…द्वारका से गिरफ्तार हुए ‘ढोंगी बाबा’ की करतूत कर देगी लोटपोट

बलात्कार और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने विनोद कश्यप को पकड़ने के लिए SHO संजीव पाहवा के निर्देश पर एसआई रश्मी धारीवाल और एसआई दुर्गेश के नेतृत्व में एक टीम भेजी.

ढोंगी बाबा विनोद कश्यप

ढोंगी बाबा विनोद कश्यप

Sexual Harassment:  द्वारका आश्रम में अपने कई भक्तों के साथ यौन उत्पीड़न करने और उन्हें चुप रहने के लिए ब्लैकमेल करने के आरोपी ‘ढोंगी बाबा’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अदालत ने उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. इस स्वयंभू ढोंगी बाबा का नाम है विनोद कश्यप. ढोंगी बाबा विनोद कश्यप पर दो महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. डीसीपी, द्वारका, हर्ष एम वर्धन ने कश्यप की गिरफ्तारी की पुष्टि की.

वीडियो में देखें बाबा का ढोंग

इस बाबा के सोशल मीडिया पर 35 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. वीडियो में बाबा का ढोंग आसानी से देखा जा सकता है. कभी बाबा कपड़े से मूंह ढक लेते हैं. इतना ही नहीं कभी सिगरेट पीने जैसा इशारा करता है तो कभी जोर-जोर से सिर हवा में हिलाता है.

तीन चार भक्तों ने लगाए आरोप

पुलिस सूत्रों ने कहा कि मुख्य रूप से दिल्ली और लोनी से तीन-चार भक्तों ने भी दिल्ली पुलिस को फोन किया और 39 वर्षीय बाबा के खिलाफ इसी तरह के आरोप लगाए. पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनका ‘दरबार’ एक अस्थायी व्यवस्था से संचालित होता है, जिसमें विनोद कश्यप मुख्य रूप से धार्मिक जुलूसों और कार्यक्रमों का नेतृत्व करते हैं. वह अक्सर भाषण भी देते हैं और बांझपन से लेकर पारिवारिक और वैवाहिक विवादों तक के मुद्दों को “ठीक” करने का दावा करते हैं.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो महिलाएं सोमवार को कश्यप के खिलाफ लिखित शिकायत लेकर द्वारका जिला पुलिस के पास पहुंचीं और उन पर उनकी सभी समस्याओं को हल करने के वादे के साथ उन्हें फुसलाने और बाद में उनके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया.

बलात्कार और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने विनोद कश्यप को पकड़ने के लिए SHO संजीव पाहवा के निर्देश पर एसआई रश्मी धारीवाल और एसआई दुर्गेश के नेतृत्व में एक टीम भेजी. पुलिस ने कहा कि आरोपी को शिकायतों का पता चल गया और वह उसी दिन अपने घर से भाग गया. इसके बाद गांव के आसपास कई छापे मारे गए, जिसके बाद मंगलवार तड़के उसकी गिरफ्तारी हुई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital