देश

भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए चाइनीज लहसुन को लूट ले गए ग्रामीण, कस्टम विभाग ने किया था जब्त, पढ़ें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए चाइनीज लहसुन की लूट मच गई. कस्टम विभाग की टीम ने बीते दिनों करीब 16 टन चाइनीज लहसुन जब्त किया था. जिसके बाद कस्टम विभाग ने जब्त किए गए लहसुन को जमीन के नीचे मिट्टी में दबा दिया था. हालांकि जैसे ही कस्टम के अधिकारी वहां से हटे, ग्रामीणों ने मिट्टी खोदकर लहसुन को निकालना शुरू कर दिया.

लैब टेस्ट में हुआ था फेल

रिपोर्ट के अनुसार, पकड़े गए चाइनीज लहसुन को लैब में टेस्ट किया गया था, जिसमें फंगस मिले थे. उसी के बाद लहसुन को कस्टम विभाग ने नष्ट करने के लिए मिट्टी में दबा दिया था. लैब में टेस्ट करने वाले एक्सपर्ट्स ने दावा किया था कि इस लहसुन के खाने से कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें- सपा के साथ क्यों टूटा था बसपा का गठबंधन? खुद मायावती ने बताई वजह, जानकर चौंक जाएंगे आप

कस्टम विभाग ने पकड़ा था लहसुन

वहीं लहसुन को लूटने वाले ग्रामीणों का कहना था कि वे लोग लहसुन को खाने के लिए नहीं, बल्कि खेतों में बुआई के लिए ले जा रहे हैं. वहीं कस्टम अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर अलग-अलग जगहों पर चाइनीज लहसुन की खेप पकड़ी गई थी. जिसे लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया था. टेस्ट में पता चला कि इससे स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है, क्योंकि यह लहसुन प्राकृतिक तरीके से पैदा नहीं किया जाता है. इसे आर्टिफिशियल तरीके से तैयार किया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

6 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

8 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

20 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

34 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

42 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

44 minutes ago