Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए चाइनीज लहसुन को लूट ले गए ग्रामीण, कस्टम विभाग ने किया था जब्त, पढ़ें क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के अनुसार, पकड़े गए चाइनीज लहसुन को लैब में टेस्ट किया गया था, जिसमें फंगस मिले थे. उसी के बाद लहसुन को कस्टम विभाग ने नष्ट करने के लिए मिट्टी में दबा दिया था.

Custom Department

चाइनीज लहसुन की ग्रामीणों के बीच मची लूट.

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए चाइनीज लहसुन की लूट मच गई. कस्टम विभाग की टीम ने बीते दिनों करीब 16 टन चाइनीज लहसुन जब्त किया था. जिसके बाद कस्टम विभाग ने जब्त किए गए लहसुन को जमीन के नीचे मिट्टी में दबा दिया था. हालांकि जैसे ही कस्टम के अधिकारी वहां से हटे, ग्रामीणों ने मिट्टी खोदकर लहसुन को निकालना शुरू कर दिया.

लैब टेस्ट में हुआ था फेल

रिपोर्ट के अनुसार, पकड़े गए चाइनीज लहसुन को लैब में टेस्ट किया गया था, जिसमें फंगस मिले थे. उसी के बाद लहसुन को कस्टम विभाग ने नष्ट करने के लिए मिट्टी में दबा दिया था. लैब में टेस्ट करने वाले एक्सपर्ट्स ने दावा किया था कि इस लहसुन के खाने से कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें- सपा के साथ क्यों टूटा था बसपा का गठबंधन? खुद मायावती ने बताई वजह, जानकर चौंक जाएंगे आप

कस्टम विभाग ने पकड़ा था लहसुन

वहीं लहसुन को लूटने वाले ग्रामीणों का कहना था कि वे लोग लहसुन को खाने के लिए नहीं, बल्कि खेतों में बुआई के लिए ले जा रहे हैं. वहीं कस्टम अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर अलग-अलग जगहों पर चाइनीज लहसुन की खेप पकड़ी गई थी. जिसे लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया था. टेस्ट में पता चला कि इससे स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है, क्योंकि यह लहसुन प्राकृतिक तरीके से पैदा नहीं किया जाता है. इसे आर्टिफिशियल तरीके से तैयार किया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital