Jagdeep Dhankhar resignation, Vice President India, Rajya Sabha Deputy Chairman, new Vice President election, constitutional provisions, health reasons, political reactions, Supreme Court lawyers, no constitutional crisis, Indian Parliament.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के इस्तीफे पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और संविधान विशेषज्ञ विराग गुप्ता ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि
“जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है और इसे स्वीकार कर लिया गया है. अब राज्यसभा के उपसभापति उनकी जिम्मेदारियों को संभालेंगे.”
नए उपराष्ट्रपति का होगा चुनाव- विराग
वहीं उन्होंने आगे कहा कि
“संविधान में ऐसी सभी स्थितियों के लिए प्रावधान हैं, जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा पद छोड़ना भी शामिल है, चाहे वह इस्तीफे, मृत्यु या स्वास्थ्य कारणों से हो. इस्तीफे की स्थिति में दो महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं. पहला यह है कि नए उपराष्ट्रपति का चुनाव आम तौर पर दो महीने के भीतर होना चाहिए. ऐसे में अब नए उपराष्ट्रपति का चुनाव होगा.
इसे भी पढ़े- जगदीप धनखड़ के बाद अब किसके हाथों में होगी राज्यसभा की कमान? जानिए संवैधानिक प्रावधान
संवैधानिक अधिकार राष्ट्रपति के पास- प्रदीप
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के इस्तीफे पर सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रदीप यादव ने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि उनके इस्तीफे से कोई बड़ा संवैधानिक संकट पैदा नहीं होगा, क्योंकि संवैधानिक अधिकार राष्ट्रपति के पास है. हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के पद कभी खाली नहीं रह सकते. संविधान में इसकी व्यवस्था है. उपराष्ट्रपति के इस्तीफे या उनके कार्यकाल की किसी अन्य अप्रत्याशित स्थिति में राज्यसभा के उपसभापति जिम्मेदारियां संभालते हैं.
जम्मू-कश्मीर भाजपा उपाध्यक्ष ने क्या कहा ?
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर जम्मू-कश्मीर भाजपा उपाध्यक्ष प्रिया सेठी ने कहा कि हम सभी को उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करनी चाहिए. संसद में उनकी बुद्धिमत्ता और राजनीतिक कौशल की कमी खलेगी.
शिवसेना (UBT) प्रवक्ता ने क्या कहा ?
वहीं शिवसेना (UBT) प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि खबर यह आ रही है कि हमारे देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है. हम ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं. वह उपराष्ट्रपति रहें या न रहें, हम उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




