देश

Andhra Pradesh: विशाखापट्टनम होगी आंध्र प्रदेश की नई राजधानी, सीएम जगन मोहन रेड्डी ने किया ऐलान

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश की राजधानी अब बदलने जा रही है. प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) ने आज (मंगलवार) को यह घोषणा की है. उन्होंने दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विशाखापट्टनम शहर राज्य की नयी राजधानी बनने जा रहा है.

उन्होंने आग कहा कि, “मैं आप सभी को विशाखापट्टनम आमंत्रित करने आया हूं जो आने वाले दिनों में हमारी राजधानी बनने जा रहा है. मैं भी आने वाले महीनों में विशाखापट्टनम में शिफ्ट हो जाऊंगा. आने वाले समय में विशाखापट्टनम को दक्षिण भारतीय राज्य आंध्रप्रदेश की नई राजधानी (Andhra Pradesh New Capital) के रूप में जाना जाएगा.

‘व्यापार करना होगा आसान’

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “हम 3 और 4 मार्च को विशाखापट्टनम में एक वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं. मैं आप सभी को व्यक्तिगत रूप से शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए आया हूं.” रेड्डी ने विदेशी और घरेलू निवेशकों से आग्रह किया कि वे हमारे पास आएं और देखें कि आंध्र प्रदेश राज्य में व्यापार करना कितना आसान है. आप ना केवल यहां आएं बल्कि विदेशों में अपने सहयोगियों के सामने इसे लेकर एक अच्छा और एक मजबूत शब्द भी रखें.

नई राजधानी की घोषणा नौ साल बाद हुई

न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के अनुसार, आंध्रप्रदेश के लिए एक नई राजधानी की घोषणा नौ साल बाद हुई है जब तेलंगाना राज्य को उसके क्षेत्र से अलग किया गया था और हैदराबाद को उसकी राजधानी के रूप में दिया गया था. तब से अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी की रुप में जाना जाता है.

ये भी पढ़ें-  संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष पद देकर मुझे लॉलीपॉप थमा दिया, मुझे एक सदस्य चुनने का भी अधिकार नहीं- उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश कुमार पर हमला जारी

बता दें कि इससे पहले जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने 2020 में विधानसभा में राज्य के सभी इलाकों के समग्र विकास के लिए कानून पारित किया था. इस कानून में आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियों की बात कही गई थी. इसके मुताबिक, आंध्र प्रदेश की कार्यपालिका यानी सरकार विशाखापट्टनम से काम करेगी और राज्य विधानसभा अमरावती में होगी और हाईकोर्ट कुर्नूल में होगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago