आज शाम 4 बजे विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट (Vizhinjam International Seaport) के फेज 2 का औपचारिक उद्घाटन होने जा रहा है. यह भारत के समुद्री क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है जो देश को वैश्विक ट्रांसशिपमेंट हब बनाने की दिशा में मजबूती देगा. उद्घाटन समारोह में अडानी पोर्ट्स के प्रमुख करण अडानी(Karan Adani) करीब 4:30 बजे सभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि वे परियोजना की प्रगति, व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय आर्थिक विकास पर इसके प्रभाव के बारे में विस्तार से बात करेंगे.
सीपोर्ट से क्या होगा फायदा?
केरल के दक्षिणी तट पर स्थित विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट को भारत का पहला गहरा पानी वाला ट्रांसशिपमेंट पोर्ट विकसित किया जा रहा है. इसका प्राकृतिक ड्राफ्ट और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्गों से निकटता इसे रणनीतिक लाभ देती है. यह पोर्ट बड़े कंटेनर जहाजों को आसानी से संभाल सकता है.
वहीं इससे भारत की विदेशी पोर्ट्स पर निर्भरता कम होगी और कार्गो हैंडलिंग में दक्षता बढ़ेगी. साथ ही फेज 2 के चालू होने से पोर्ट की परिचालन क्षमता काफी मजबूत होगी. जहाजों का टर्नअराउंड समय कम होगा और उच्च मात्रा में कार्गो को सुचारू रूप से संभाला जा सकेगा.
जानें विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट की खासियतें
बता दें कि इस पोर्ट (Vizhinjam International Seaport) की कुल क्षमता 5 मिलियन TE तक पहुंचने वाली है. जोकि पूरी तरह चालू होने पर यह बड़े पैमाने पर कंटेनर ट्रैफिक को हैंडल कर पाएगा. वहीं इसमें कुल निवेश लगभग 9700 करोड़ रुपये का होगा. पोर्ट में 2000 मीटर लंबी बर्थ क्षमता है जिससे एक साथ कई बड़े जहाजों को जगह मिल सकेगी. वहीं इस पोर्ट की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग उपलब्धि इसका 4 किलोमीटर लंबा ब्रेकवाटर है. जो पोर्ट को खराब मौसम और समुद्री लहरों से बचाता है और साल भर सुरक्षित ऑपरेशन सुनिश्चित करता है.
रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे
विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट के फेज 2 के उद्घाटन से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. सहायक उद्योगों का विस्तार होगा और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में दक्षता बढ़ेगी. तेज और सस्ती कार्गो मूवमेंट से भारत का एक्सपोर्ट-इंपोर्ट इकोसिस्टम मजबूत होगा.
यह पोर्ट आधुनिक बुनियादी ढांचे, पर्यावरणीय स्थिरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा पर फोकस के साथ विकसित किया जा रहा है. आने वाले सालों में ये भारत की समुद्री व्यापार क्षमता को कई गुना बढ़ा देगा. वहीं यह देश को ग्लोबल शिपिंग में एक प्रमुख खिलाड़ी बनाएगा और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नई गति देगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

