Bharat Express DD Free Dish

विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप! 23 राज्यों पर मंडराया संकट, जानिए आपके शहर में क्या होगा

Weather Update: मौसम विभाग ने 14 सितंबर को देश के 23 राज्यों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी दी है. बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण 85 किमी/घंटा की स्पीड से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है.

देश के 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी करता मौसम विभाग.(AI IMAGE)

Weather Update: देश में मानसून की विदाई से पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी तबाही की चेतावनी जारी की है. 14 सितंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली और राजस्थान समेत देश के 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

14 सितंबर को मानसून का आक्रामक रूप देखने को मिल सकता है. IMD के अनुसार मध्य असम के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और कम दबाव के क्षेत्र के कारण दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित 23 राज्यों में मध्यम से मूसलाधार बारिश होगी. इस दौरान 80 से 85 किमी/घंटे की गति से आंधी चलने और बिजली गिरने का खतरा है. पूर्वी भारत में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है, जिससे किसानों और आम लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और 85 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 14 सितंबर को देश के 23 राज्यों में मौसम का मिजाज बेहद सख्त रहेगा. बंगाल की खाड़ी से आ रही तूफानी हवाओं और मध्य असम के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले 24 घंटों में दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ की तरफ कम दबाव का क्षेत्र बढ़ेगा. इसके चलते यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश के साथ 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है.

Weather Update

दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार का मौसम हाल

दिल्ली में 14 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश और 30 से 40 किमी/घंटे की हवाएं चलने का अनुमान है, जहां अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 26°C रहेगा. उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, झांसी, कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं, बिहार के गया, रोहतास, मुजफ्फरपुर, पटना, भागलपुर और पूर्णिया सहित दर्जनों जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट है, जहां ओलावृष्टि और वज्रपात की भी आशंका है.

पहाड़ी और मध्य भारत के राज्यों में मौसम की स्थिति

उत्तराखंड के नैनीताल, ऋषिकेश, पिथौरागढ़ और देहरादून में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है, जबकि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, शिमला और मनाली में 70 किमी/घंटे की हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज तूफानी हवाओं (80-85 किमी/घंटे) के साथ बारिश का भारी अलर्ट है, जिससे जनजीवन और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है.

यह भी पढ़ें-सूर्य नमस्कार से सिर्फ वजन ही नहीं, तनाव भी होगा कम; जानिए 12 आसनों का साइंस और सही तरीका

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read